{"_id":"653cea75b496e64ac8010d45","slug":"mp-election-congress-reached-election-commission-regarding-chitrakoot-program-complaint-against-pm-modi-cm-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: चित्रकूट में हुए कार्यक्रम को लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस; PM मोदी-CM के खिलाफ की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: चित्रकूट में हुए कार्यक्रम को लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस; PM मोदी-CM के खिलाफ की शिकायत
Sat, 28 Oct 2023 04:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 28 Oct 2023 04:33 PM IST
सार
Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने शनिवार को निर्वाचन आयोग में पहुंचकर दो मामलों को लेकर अपनी बात रखी। कांग्रेस ने आयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन के तहत मामला दर्ज करने की मांग उठाई। साथ ही कांग्रेस ने शहर से बाहर ड्यूटी कर रहे अधिकारी कर्मचारियों को वैलेट पेपर दिए जाने की बात भी आयोग से कही।
विज्ञापन
एमपी कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग
- फोटो : Social Media
विस्तार
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने चित्रकूट में हुए शासकीय कार्यक्रम की शिकायत चुनाव आयोग से की है। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर इस संबंध में अपनी शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि चित्रकूट में सरकारी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए हैं। ये आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।
विज्ञापन
पीएम और सीएम आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाए
केके मिश्रा ने सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी होते हुए सरकारी कार्यक्रम में कैसे शामिल हो सकते हैं। उन्होंने सरकारी कार्यक्रम में पॉलिटिकल भाषण दिया। मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के ऊपर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
मतदान के लिए वैलेट पेपर मुहैया कराए जाएं
कांग्रेस ने एक अन्य मामले को भी आयोग के सामने उठाया। कांग्रेस ने कहा कि कर्मचारी-अधिकारी जिनकी चुनाव के चलते बाहर ड्यूटी लगी है। उन्हें वैलेट पेपर दिए जाएं जो कि अभी नहीं दिए जा रहे हैं। उन्हें वोटिंग से वंचित न किया जाए। केके मिश्रा ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है। निर्वाचन आयोग दोनों ही मामलों में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
