फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Voting percentage of third gender voters in Bhopal was 44.18

MP Election 2023: भोपाल में थर्ड जेंडर मतदाताओं का वोटिंग प्रतिशत रहा 44.18, मध्य विधानसभा में रहा सबसे अधिक

Sat, 18 Nov 2023 08:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 18 Nov 2023 08:13 PM IST
सार

भोपाल जिले में 66.66 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 67.62 प्रतिशत पुरुष मतदाता और 65.64 प्रतिशत महिला मतदाता, जबकि 44.18 प्रतिशत थर्ड जेंडर मतदाताओं ने मतदान किया।

विज्ञापन
MP Election 2023: Voting percentage of third gender voters in Bhopal was 44.18
भोपाल में 44.18 रहा थर्ड जेंडर मतदाता प्रतिशत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मप्र विधानसभा निर्वाचन-2023 के हुए मतदान में पुरुष और महिला मतदाताओं के साथ थर्ड जेंडर मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भोपाल में थर्ड जेंडर मतदाताओं का वोटिंग परसेंट 44.18 रहा। भोपाल जिले की सातों विधानसभाओं बैरसिया, भोपाल-उत्तर, नरेला, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, भोपाल मध्य, गोविंदपुरा और हुजुर में सभी 2049 मतदान केंद्रों पर 17 नवंबर को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। 

विज्ञापन


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह रहा। जिले में मप्र विधानसभा निर्वाचन-2023 में कुल 66.66 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिसमें 67.62 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं, 65.64 प्रतिशत महिला मतदाताओं तथा 44.18 प्रतिशत थर्ड जेंडर मतदाताओं ने मतदान किया। जिले में 1391260 मतदाताओं ने किया मतदान 726347 पुरुष मतदाता, 664837 महिला मतदाता तथा 76 थर्ड जेंडर मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन


बैरसिया विधानसभा
बैरसिया विधानसभा में कुल 195766 मतदाताओं ने मतदान किया हैं। जिनमें 104673 पुरुष मतदाता, 91093 महिला मतदाता शामिल हैं।  

भोपाल-उत्तर विधानसभा
भोपाल-उत्तर में कुल 169557 मतदाताओं ने मतदान किया हैं। इनमें 88501 पुरुष मतदाता, 81051 महिला मतदाता तथा 05 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

नरेला विधानसभा
नरेला विधानसभा में कुल 228622 मतदाताओं ने मतदान किया है। इनमें 119522 पुरुष मतदाता, 109099 महिला मतदाता तथा 01 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा
भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में कुल 137698 मतदाताओं ने मतदान किया है। इनमें 70548 पुरुष मतदाताओं ने, 67150 महिला मतदाताओं ने मतदान किया है।

भोपाल मध्य विधानसभा
भोपाल मध्य विधानसभा में कुल 149820 मतदाताओं ने मतदान किया है। इनमें 77873 पुरुष मतदाताओं ने, 71882 महिला मतदाता तथा 65 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

गोविंदपुरा विधानसभा
गोविंदपुरा विधानसभा में कुल 247854 मतदाताओं ने मतदान किया है। इनमें 128307 पुरुष मतदाताओं ने, 119545 महिला मतदाता तथा 02 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

हुजुर विधानसभा
हुजुर विधानसभा में कुल 261943 मतदाताओं ने मतदान किया है। इनमें 136923 पुरुष मतदाताओं ने, 125017 महिला मतदाता तथा 03 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed