फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Congress action against rebels, 39 expelled

MP Election 2023: कांग्रेस का बागियों पर एक्शन, 39 को किया निष्कासित

Fri, 03 Nov 2023 08:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 03 Nov 2023 08:36 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बागी नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। पार्टी ने 39 नेताओं को 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इनमें पार्टी उपाध्यक्ष, महामंत्री और पूर्व विधायक जैसे नेता शामिल हैं। संगठन ने इन्हें चुनाव में बैठने के लिए कहा था, लेकिन ये नहीं माने। अंत में पार्टी ने इन्हें निष्कासित कर दिया। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Congress action against rebels, 39 expelled
Congress - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस ने अनुशासन का डंडा अपने बागी नेताओं पर चला दिया है। कांग्रेस ने सख्त रवैया अपनाते हुए शुक्रवार को ऐसे 39 पदाधिकारी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है जो कांग्रेस प्रत्याशी के सामने मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर संगठन ने विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के विरोध में निर्दलीय एवं अन्य दल से चुनाव लड़ने के कारण अपने 39 नेताओं को तत्काल प्रभाव से 6 वर्ष के लिए कांग्रेस की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इसके पहले संगठन की ओर से इन्हें मनाने के लिए भरसक प्रयास किए गए थे। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मध्य प्रदेश के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला खुद इन्हें मनाने में जुटे थे, बावजूद इसके यह नेता नहीं माने। ऐसे में पार्टी ने इन्हें अब बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 
विज्ञापन


इन्हें किया गया निष्कासित
1. श्योपुर दुर्गेश नंदिनी, निर्दलीय
2. सुमावली कुलदीप सिंह सिकरवार, बीएसपी 
3. पोहरी, प्रद्युमन वर्मा, बीएसपी
4. गुना, हरिओम खटीक, निर्दलीय
5. जतारा, आर.आर.बंसल(वंशकार), सपा
6. निवाड़ी, रजनीश पटेरिया, निर्दलीय
7. खरगापुर, अजय सिंह यादव, निर्दलीय
8. खरगापुरा, प्यारेलाल सोनी, आप
9. महाराजपुर, अजय दौलत तिवारी, सपा 
10. चंदला, पुष्पेन्द्र अहिरवार, सपा
11. छतरपुर, दीलमणि सिंह, बीएसपी
12. मलहरा, डॉ. करण सिंह लोधी, निर्दलीय
13. हटा, अमोल चौधरी, सपा
14. हटा, भगवानदास चौधरी, बीएसपी
15. पवई, रजनी यादव, सपा
16. नागोद, यादवेन्द्र सिंह,पूर्व विधायक, बीएसपी
17. सेमरिया, दीवाकर द्विवेदी, निर्दलीय
18. देवतालाब, सीमा जयवीर सिंह, सपा
19. पुष्पराजगढ़, नर्मदा सिंह, निर्दलीय
20. मुड़वारा, संतोष शुक्ला, निर्दलीय
21. बरगी, जयकांत सिंह, वीबीपी
22. सीहोरा, डॉ.संजीव वरकड़े, निर्दलीय
23. डिंडोरी, रूदेश परस्ते, निर्दलीय
24. बालाघाट, अजय विशाल बिसेन, निर्दलीय
24. गोटेगांव, शेखर चौधरी, निर्दलीय
25. आमला, सदाराम झारबड़े, निर्दलीय    
26. शमशाबाद, राजकुमारी केवट, निर्दलीय
27. भोपाल उत्तर, आमीर अकील, निर्दलीय
28. भोपाल उत्तर, नासीर इस्लाम, निर्दलीय
29. सुसनेर, जीतू(जीतेन्द्र) पाटीदार, निर्दलीय
30. कालापीपल, चतुर्भुज तोमर, निर्दलीय
31. पानसेमल, रमेश चौहान, निर्दलीय
32. जोबट, सुरपाल अजनार, निर्दलीय
33. धरमपुरी, राजूबाई चौहान, निर्दलीय
34. धार, कुलदीप सिंह  बुंदेला, निर्दलीय
35. महॅू, अंतरसिंह दरबार, निर्दलीय
36. बड़नगर, राजेन्द्र सिंह सोलंकी, निर्दलीय
37. आलोट, प्रेमचंद गुड्डू,पूर्व सांसद, निर्दलीय
38. मल्हारगढ़, श्यामलाल जोकचंद, निर्दलीय
39. बहोरीबंद, शंकर महतो, सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed