फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023 BJP-Congress alert regarding vote counting will give tips to candidates

MP Election 2023: मतगणना को लेकर बीजेपी-कांग्रेस अलर्ट, प्रत्याशियों को देंगे टिप्स

Tue, 21 Nov 2023 09:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 21 Nov 2023 09:57 PM IST
सार

MP Election 2023: आगामी तीन दिसंबर को वोटों की होने वाली काउंटिंग के लिए चुनाव आयोग और राजनीति दल अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। जहां कांग्रेस ने 26 को बैठक बुलाई है तो वहीं बीजेपी ने मंगलवार को मीटिंग कर मतगणना की रणनीति बनाई। सीईओ राजन ने भी वीसी की।

विज्ञापन
MP Election 2023 BJP-Congress alert regarding vote counting will give tips to candidates
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर चुनाव आयोग के साथ-साथ भाजपा कांग्रेस भी पूरी तरह से अलर्ट है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए दोनों ही प्रमुख दल अपने-अपने प्रत्याशियों और काउंटिंग में बैठने वाले एजेंट को खास टिप्स देंगे। इसके लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां भी कर ली हैं। बता दें, 17 नवंबर को एमपी की 230 सीटों पर मतदान हुआ है, इसकी मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

विज्ञापन


इधर, कांग्रेस ने अपने सभी 230 उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के लिए राजधानी भोपाल में 26 तारीख को बैठक रखी है। इसके लिए उन्हें भोपाल बुलाया गया है। इस ट्रेनिंग कैम्प में सभी प्रत्याशियों को मतगणना से संबंधित जानकारी और ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रत्याशियों के साथ एजेंट्स को भी टिप्स दिए जायेंगे। 
विज्ञापन


बीजेपी ने भी की बैठक
इधर, भाजपा के शीर्ष नेताओं ने भी काउंटिंग की तैयारियों को लेकर बीजेपी ऑफिस में बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और संगठन मंत्री हितानंद शर्मा शामिल हुए। बैठक में मतगणना को लेकर चर्चा की गई और इसके लिए रणनीति बनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने भी की वीसी 
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने भी मतगणना की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने वीसी के माध्यम से सभी जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए। राजन ने कहा कि स्ट्रांग रूम का प्रति दिन दो बार सुबह और शाम निरीक्षण करें। विधानसभा क्षेत्रों के लिये आवश्यकता के अनुरूप मतगणना टेबिल लगाएं। सभी मतगणना कर्मियों को विधिवत प्रशिक्षण दिया जाये, जिससे किसी भी स्तर पर मतगणना में देरी न हो। प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर भी नियुक्त करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed