फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: DPC Reviews 13 IAS Promotion Posts, 10 Women Officers Among Candidates

एमपी: मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी, 10 महिला अधिकारियों के नाम शामिल

Tue, 20 Oct 2026 09:09 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 20 Oct 2026 09:09 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को आईएएस अवार्ड देने के लिए दिल्ली में डीपीसी की बैठक हुई। 13 पदों के लिए 2007 और 2008 बैच के अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया, सूची में 10 महिला अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन
MP: DPC Reviews 13 IAS Promotion Posts, 10 Women Officers Among Candidates
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति देने के लिए सोमवार को दिल्ली में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हुई। बैठक में 13 पदों के लिए अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया। इनमें 2007 और 2008 बैच के अधिकारी शामिल हैं। सूची में 10 महिला अधिकारियों के नाम भी हैं। बैठक में मध्यप्रदेश की ओर से मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल और सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव एम. सेल्वेंद्रन शामिल हुए। समिति ने उन अधिकारियों के नामों पर भी विचार किया, जिनके मामलों पर पिछली बैठकों में विचार नहीं हो पाया था। जानकारी के अनुसार, पहले विचार किए जा चुके कुछ अधिकारियों के आकलन से जुड़े सीलबंद लिफाफे इस बैठक में भी नहीं खोले गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: भोपाल में रोशनपुरा चौराहे पर भी धरना-प्रदर्शन पर रोक, दो महीने तक लागू रहेगा आदेश
विज्ञापन


2007 बैच से नौ नाम
2007 बैच से मनीषा पांडे, इला तिवारी, सपना लोवंशी, नीता राठौर, शैलेंद्र सिंह सोलंकी, रानी पासी, रंजना देवड़ा, माधवी नागेंद्र और वर्षा सोलंकी के नाम शामिल हैं। वहीं, 2008 बैच से प्रियंका गोयल, अभिषेक दुबे, नरोत्तम प्रसाद भार्गव और निधि सिंह राजपूत के नामों पर विचार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: दशहरे पर इंदौर में शस्त्र-पूजन करेंगे सीएम, कल प्रदेशभर में आयोजन, मंत्री अलग-अलग जिले में होंगे शामिल

उम्र सीमा और कोर्ट केस के कारण कुछ नामों पर विचार नहीं
1999 बैच के जयेंद्र विजयावत और मनोज मालवीय के नामों पर उम्र सीमा के कारण विचार नहीं किया गया। वहीं, 2008 बैच की मीना मसराम का नाम भी उम्र सीमा से जुड़ी बाधा के कारण विचार में नहीं लिया गया। 2002 बैच के कमल नागर के मामले में कोर्ट केस लंबित होने के कारण उनके नाम पर विचार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed