फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivraj singh chouhan vijayadashami message drug addiction crimes against daughters

भोपाल: विजयादशमी पर बोले शिवराज-नशा और बेटियों पर अत्याचार रावण जैसी बुराई

Tue, 20 Oct 2026 05:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 20 Oct 2026 05:08 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विजयादशमी पर बेटियों के खिलाफ अत्याचार और बढ़ती नशे की लत को गंभीर सामाजिक बुराई बताया। उन्होंने कहा कि केवल रावण का पुतला जलाना पर्याप्त नहीं है। समाज को महिलाओं का सम्मान सुनिश्चित करने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए एकजुट होना चाहिए।

विज्ञापन
shivraj singh chouhan vijayadashami message drug addiction crimes against daughters
शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

विजयादशमी पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों के खिलाफ होने वाले दुराचार और देश में बढ़ते नशे की लत पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने बेटियों से अत्याचार करने वालों की तुलना रावण की मानसिकता से करते हुए समाज से इन बुराइयों को जड़ से मिटाने का आह्वान किया। विजयादशमी पर पारंपरिक वाहन पूजन करने के बाद उन्होंने कहा कि केवल रावण का पुतला जलाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि मन के अंदर और समाज में व्याप्त बुराइयों को खत्म करना ही सच्चा त्योहार है।
विज्ञापन


समाज में नारी सम्मान की आवश्यकता
केंद्रीय मंत्री ने बेटियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हर वर्ष दशहरे पर रावण के पुतले का दहन होता है, लेकिन क्या समाज से महिलाओं के प्रति अपराध और बुराइयां पूरी तरह जल पाती हैं। मां, बहन और बेटी का सदैव सम्मान होना चाहिए। जब तक समाज में बेटियों के साथ होने वाली गलत घटनाएं नहीं रुकतीं, तब तक बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश अधूरा ही रहेगा। उन्होंने देश के लोगों, भाइयों, बहनों और भांजे-भांजियों को विजयादशमी की बधाई देते हुए कहा कि भगवान राम अच्छाई के प्रतीक हैं और सभी को सन्मार्ग पर चलते हुए हमेशा अच्छाई का ही साथ देना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- दो साल में पुलिस विभाग के साढ़े 18 हजार पद भरे जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे को बताया रावण जैसी बुराई
नशे की बढ़ती लत को भी केंद्रीय मंत्री ने बड़ी सामाजिक बुराई करार दिया। उन्होंने कहा कि नशा किसी भी परिवार और समाज के लिए विनाश का मुख्य कारण बनता है। भारत को कमजोर करने की मंशा रखने वाली देश के बाहर की अनेक ताकतें युवाओं तक तरह-तरह की नशीली वस्तुएं पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं। यह नशा भी रावण की तरह ही एक भयानक सामाजिक बुराई है, जिसके विरुद्ध एकजुट होकर युद्ध लड़ना आवश्यक है। समाज को मिलकर नशे रूपी दानव को पूरी तरह समाप्त करना होगा ताकि देश के युवा सही दिशा में आगे बढ़ सकें।

समाज के उत्थान के लिए संदेश
शिवराज सिंह चौहान ने अपने संदेश में कहा कि जब तक समाज से नशे की लत और बेटियों पर होने वाले अत्याचार खत्म नहीं होंगे, तब तक विजयादशमी पर्व की मूल भावना पूरी नहीं हो सकती। भारतीय चिंतकों और विचारकों ने इस त्योहार के पीछे जिस धर्म और अच्छाई की स्थापना की कल्पना की थी, उसे साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को सकारात्मक भूमिका निभानी होगी। उन्होंने ईश्वर से सभी देशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि जब नागरिक सुखी और सुरक्षित रहेंगे, तभी देश तेज गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed