Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Constitution Strengthens Indian Democracy, CM Says 'Mischievous Mindset Hurt Its Core Values'

एमपी: संविधान से मजबूत हुआ भारतीय लोकतंत्र, सीएम बोले- दूषित मानसिकता ने इसकी मूल भावना को आहत किया

Thu, 26 Nov 2026 08:53 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 26 Nov 2026 08:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि 1975 के आपातकाल और प्रेस पर बंदिशों के बावजूद भारत का लोकतंत्र मजबूत बना हुआ है। संविधान के कारण ही देश में हर पांच साल में जनता को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिलता है।
 

विज्ञापन
MP: Constitution Strengthens Indian Democracy, CM Says 'Mischievous Mindset Hurt Its Core Values'
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सीएम मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा और मजबूत लोकतांत्रिक देश है। यहां संविधान के आधार पर सत्ता का परिवर्तन होता है और जनता को हर पांच साल में अपने प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिलता है। वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल और प्रेस पर बंदिशों के बावजूद देश का लोकतंत्र मजबूत बना हुआ है। कुछ व्यक्तियों और राजनीतिक दलों ने अपनी दूषित मानसिकता के कारण संविधान की मूल भावना को आहत किया, लेकिन आज देश में उसे पूरा सम्मान और महत्व दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री बुधवार को संविधान गौरव दिवस पर कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित प्रबुद्धजन विचार संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्य मौजूद रहे। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम से पहले प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश का दबदबा! मोहन यादव बोले- भारत नाम रखने से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक रहा योगदान
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू की। यह संविधान के लगभग आठ दशक के सफर और उसकी भूमिका पर विचार करने का अवसर है। दुनिया के कई देशों में हिंसा और हथियारों के दम पर सत्ता परिवर्तन हुए, लेकिन भारत में संविधान के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम रही है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश की विभूतियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश का नाम इंडिया हो या भारत, इस चर्चा में मध्य भारत प्रांत की भूमिका महत्वपूर्ण रही। राजकुमारी अमृत कौर ने सभी नागरिकों के लिए समान कानून का समर्थन किया था। संविधान में भी समानता को विशेष महत्व दिया गया है। भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों के बलिदान ने देश को प्रेरणा दी। संविधान ने गरीब परिवार के व्यक्ति को भी देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने का अवसर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: सरकारी स्कूलों में बदलेगा मिड-डे मील का मेन्यू, बच्चों को मिलेगा दाल-बाफला और भुट्टे का कीस

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि संविधान ने देश को न्याय, समानता, एकता और भाईचारे का रास्ता दिखाया है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सदस्यों ने देश की एकता और अखंडता को ध्यान में रखकर इसका निर्माण किया। इसमें महिला सदस्यों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के भाव से बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाया जा रहा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना जरूरी है। शेखावत ने कहा कि समाज की प्रगति का आकलन महिलाओं की स्थिति से किया जा सकता है। बाबा साहेब ने महिलाओं को विरासत, विवाह और समान अधिकार दिलाने की वकालत की थी। वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए सभी को अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा। उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्य ने बताया कि संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान अंगीकार किया था, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर बाबा साहेब के जीवन से जुड़े पांच स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed