{"_id":"6b082dbef8ef62818f0d931c","slug":"top-stories-from-bhopal-relief-for-board-exam-students-investigation-launched-into-the-registration-of-a-don-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल की बड़ी खबरें: बोर्ड छात्रों को राहत, गधे के रजिस्ट्रेशन की जांच शुरू, बिजली दफ्तर पहुंचे किसान,बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल की बड़ी खबरें: बोर्ड छात्रों को राहत, गधे के रजिस्ट्रेशन की जांच शुरू, बिजली दफ्तर पहुंचे किसान,बढ़ी ठंड
Thu, 26 Nov 2026 06:32 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Thu, 26 Nov 2026 06:32 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में गुरुवार को मौसम, शिक्षा, राजनीति और प्रशासन से जुड़ी कई खबरें सुर्खियों में रहीं। विधानसभा में संविधान गैलरी का उद्घाटन हुआ तो एमपी बोर्ड ने दसवीं-बारहवीं के विद्यार्थियों को राहत दी। उधर, गधे के नाम पर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन की शिकायत पुलिस तक पहुंच गई। किसानों ने बिजली विभाग के सामने 13 मांगें रखीं।
विज्ञापन
भोपाल की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज भोपाल की प्रमुख खबरें
विधानसभा में खुली संविधान गैलरी, शाम को भाजपा की संगोष्ठी
संविधान दिवस पर मध्यप्रदेश विधानसभा में संविधान गैलरी का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर कार्यक्रम में शामिल हुए। गैलरी में संविधान सभा के चित्रों और संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश के योगदान को प्रदर्शित किया गया। शाम को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी भी आयोजित की गई।
भोपाल में दस साल की तीसरी सबसे ठंडी रात, पारा 8.2 डिग्री
राजधानी में सर्दी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह पिछले दस साल की तीसरी सबसे ठंडी रात रही। प्रदेश के 30 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया। दमोह 7.4 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।
एमपी बोर्ड के विद्यार्थियों को राहत, दो नंबर के सवालों में भी विकल्प
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और बारहवीं की 2026-27 की परीक्षाओं में विद्यार्थियों को राहत दी है। अब दो अंकों के अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों में भी आंतरिक विकल्प मिलेगा। मंडल ने पहले जारी निर्देशों में संशोधन कर पिछले साल की व्यवस्था बहाल कर दी है। इससे फरवरी में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
फर्जी आईएएस के खिलाफ एक और शिकायत, अब तक 10 से ज्यादा मामले
खुद को आईएएस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले रामानुज गुर्जर के खिलाफ एक और शिकायत सामने आई है। परवलिया क्षेत्र के एक किसान ने सरकारी काम कराने के नाम पर ठगी की शिकायत की है। आरोपी के खिलाफ अब तक 10 से अधिक शिकायतें पुलिस तक पहुंच चुकी हैं। पुलिस पुराने मामलों के साथ वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है।
विश्वविद्यालय परिसर में छात्रा से दुष्कर्म, महिला कर्मचारी का पति गिरफ्तार
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय परिसर में छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, विश्वविद्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारी के पति ने शादी का झांसा देकर तीन महीने तक छात्रा का शारीरिक शोषण किया। शिकायत के बाद रातीबड़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बिजली दफ्तर पहुंचे किसान, 13 मांगें रखीं
भोपाल में भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। किसानों ने जले ट्रांसफार्मर तीन दिन में बदलने, रोजाना 10 घंटे गुणवत्तापूर्ण बिजली देने, बिजली चोरी के प्रकरण वापस लेने और 45 मीटर की बाध्यता खत्म करने की मांग की। स्मार्ट मीटर के बढ़े बिलों की जांच और अघोषित कटौती बंद करने का मुद्दा भी उठाया।