फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Complete the survey by March 31 to ensure that the benefits of PM housing reach every village, CM said- no

MP: PM आवास का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने 31 मार्च तक पूर्ण करें सर्वे,CM बोले-पक्का आवास पाने से कोई न छूटे

Wed, 26 Mar 2025 10:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Wed, 26 Mar 2025 10:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जनजातीय गांवों तक 31 मार्च 2025 तक पहुंचाने के लिए सर्वे कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी जनजातीय परिवार को पक्का आवास पाने से वंचित न रखा जाए।

विज्ञापन
MP: Complete the survey by March 31 to ensure that the benefits of PM housing reach every village, CM said- no
सीएम डॉ.मोहन यादव बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध रूप से काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अभियान के तहत जनजातीय वर्ग के हितग्राहियों को पक्का आवास प्रदान करने की मंशा से प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ सभी पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही, अभियान के अन्य पहलुओं जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, और आधारभूत संरचनाओं पर भी विशेष ध्यान देने की बात की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जनजातीय गांवों तक 31 मार्च 2025 तक पहुंचाने के लिए सर्वे कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी जनजातीय परिवार को पक्का आवास पाने से वंचित न रखा जाए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने जनजातीय ग्रामों में टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने और वहां के किसानों को पर्यावरण अनुकूल खेती के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता जताई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जनजातीय परिवारों के बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए दुधारू गायों के वितरण का सुझाव भी दिया। उनका मानना है कि इससे जनजातीय परिवारों की माताओं और बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने पारंपरिक मछुआरों को संरक्षण देने के लिए योजनाएं बनाने का भी निर्देश दिया, ताकि उनका आर्थिक स्तर मजबूत हो सके। मुख्यमंत्री ने जनजातीय ग्रामों में सामुदायिक भवनों के निर्माण का भी निर्देश दिया ताकि इन भवनों में पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां की जा सकें। इसके अलावा, जनजातीय उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की सुविधा शुरू करने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन करेगी और छात्रावासों के उचित प्रबंधन का भी ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को जनजातीय विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों को समर्पित रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed