Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: CM Yadav to embark on a five-day foreign tour; will hold discussions with investors in Singapore and South

एमपी: पांच दिन के विदेश दौरे पर जाएंगे सीएम यादव, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया में करेंगे निवेशकों से चर्चा

Fri, 13 Nov 2026 08:06 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 13 Nov 2026 08:06 AM IST
सार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के निवेश प्रस्तावों को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव 24 नवंबर से सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के पांच दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे निवेशकों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
MP: CM Yadav to embark on a five-day foreign tour; will hold discussions with investors in Singapore and South
सीएम डॉक्टर मोहन यादव

विस्तार

मुख्यमंत्री  मोहन यादव 24 नवंबर से पांच दिन के विदेश दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सिंगापुर और दक्षिण कोरिया जाएंगे। दोनों देशों में मुख्यमंत्री निवेशकों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। यह दौरा भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के बाद प्रदेश में निवेश प्रस्तावों को आगे बढ़ाने की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री 23 नवंबर की रात भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वहां से सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के दौरे पर जाएंगे। इस यात्रा में उनके साथ प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों का दल भी रहेगा। इसमें मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव और उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव आईटी एम. सेल्वेंद्रन, जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह और मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  शिवराज सिंह चौहान की मां की त्रयोदशी में पहुंचे राजनाथ, योगी आदित्यनाथ समेत तीन राज्यों के सीएम भी हुए शामिल
विज्ञापन


निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने की तैयारी
विदेश दौरे के दौरान मुख्यमंत्री दोनों देशों के निवेशकों के साथ बैठकें करेंगे। औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा प्रस्तावित है। इन बैठकों में मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने, निवेश के नए अवसरों और औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर बातचीत होगी। सरकार का प्रयास है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान मिले निवेश प्रस्तावों को आगे बढ़ाकर प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को गति दी जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश : लाड़ली बहनों के खाते में कल आएंगे 1500 रुपये, पिछोर से सीएम मोहन यादव जारी करेंगे 42वीं किस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed