Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: CM Mohan Yadav and Governor Mangubhai Patel Greet People on Diwali, Urge Celebration with the Underprivile

एमपी: सीएम यादव बोले- खेती के साथ पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आय, दीपावली की दी बधाई

Sat, 07 Nov 2026 04:53 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 07 Nov 2026 04:53 PM IST
सार

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अगले दो साल में मध्यप्रदेश को दुग्ध उत्पादन में देश में नंबर वन बनाने का लक्ष्य रखा, वहीं राज्यपाल ने जरूरतमंदों और वंचित परिवारों के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

विज्ञापन
MP: CM Mohan Yadav and Governor Mangubhai Patel Greet People on Diwali, Urge Celebration with the Underprivile
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को अगले दो साल में दुग्ध उत्पादन के मामले में देश में नंबर वन बनाया जाएगा। अभी प्रदेश दुग्ध उत्पादन में तीसरे स्थान पर है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ पशुपालन और दूध उत्पादन को भी प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए प्रदेश की ग्राम पंचायतों में दूध संकलन के लिए दुग्ध सहकारी समितियां बनाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में पत्रकारों के साथ दीपावली मिलन समारोह में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि आधारित राज्य है, लेकिन किसानों की समृद्धि केवल फसल उत्पादन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी को भी खेती का हिस्सा बनाकर किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सकती है। सरकार सिंचाई का रकबा बढ़ाने के साथ किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली देने की शुरुआत कर चुकी है। नदी जोड़ो अभियान से भी खेती-किसानी को लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: सारंग का कांग्रेस पर हमला- विधानसभा का इस्तेमाल जनहित नहीं, राजनीतिक चेहरा चमकाने के लिए करती है पार्टी
विज्ञापन


ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का पक्का अधिकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के माध्यम से ग्रामीण आबादी को उनकी संपत्ति का कानूनी और पक्का अधिकार दिया जा रहा है। आजादी के बाद पहली बार ग्रामीणों को अपनी संपत्ति के स्वामित्व का रजिस्टर्ड दस्तावेज मिल रहा है। धनतेरस पर मुरैना के करुआ गांव में हितग्राहियों से मुलाकात के दौरान ग्रामीणों की खुशी देखकर उन्हें भी प्रसन्नता हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में धनतेरस पर एक हजार करोड़ की धनवर्षा: सोना-चांदी से कारों तक जमकर खरीदारी, महंगाई नहीं रोक पाई ग्राहक

शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा विस्तार
डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रदेश के सभी 55 जिलों में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज स्थापित किए गए हैं। सांदीपनि विद्यालयों के जरिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाई जा रही है। मंडला और बालाघाट में भी मेडिकल कॉलेजों का निर्माण किया गया है, जहां इसी सत्र से प्रवेश दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से सार्वजनिक परिवहन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क और रेल नेटवर्क का विस्तार हो रहा है। धार और झाबुआ तक रेल लाइन पहुंची है। उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण के बाद आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं। ओंकारेश्वर कॉरिडोर पर 2500 करोड़ और चित्रकूट व ओरछा के विकास पर भी काम किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: एमपी भाजपा में डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी, आदेश जारी

राज्यपाल ने वंचितों के साथ दीपावली मनाने की अपील की
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए जरूरतमंद और वंचित परिवारों के साथ खुशियां बांटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर किसी जरूरतमंद के जीवन में भी खुशियों का उजाला लाने का प्रयास करना चाहिए। अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को कपड़े, मिठाई, शिक्षा सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। राज्यपाल ने पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने, पटाखों से बचने और स्थानीय उत्पादों की खरीदारी को बढ़ावा देने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed