फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: CM Dr. Yadav said- Madhya Pradesh's participation in developed India is important, an action plan should b

MP News: सीएम ने 16 लोकसेवकों को सम्मानित किया, बोले- विकसित भारत में मध्य प्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण

Mon, 21 Apr 2025 04:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 21 Apr 2025 04:05 PM IST
सार

हर वर्ष 21 अप्रैल को मनाया जाने वाला 'राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस' प्रशासनिक सेवा में कार्यरत अधिकारियों की निष्ठा, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पण को सम्मान देने का अवसर होता है। यह दिवस न केवल आत्ममंथन और प्रेरणा का क्षण होता है, बल्कि सुशासन की दिशा में किए जा रहे नवाचारों को साझा करने का भी मंच प्रदान करता है।

विज्ञापन
MP: CM Dr. Yadav said- Madhya Pradesh's participation in developed India is important, an action plan should b
सीएम ने लोकसेवकों को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस 2025 के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार कर जनसेवा को नई दिशा देने वाले 16 लोकसेवकों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया। यह समारोह भोपाल स्थित आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 और 2023-24 के चयनित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। सीएम ने कहा कि विकसित भारत @2047 की परिकल्पना को साकार करने में मध्यप्रदेश की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने नवाचारों को संकलित करें और सुशासन की दिशा में प्रभावी कार्ययोजनाएं तैयार करें, ताकि सरकारी योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुंचें और जनहित में अधिक प्रभावी हों।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक उदाहरणों का हवाला देते हुए चाणक्य और सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रशासनिक दूरदृष्टि को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि चाणक्य ने चंद्रगुप्त मौर्य के माध्यम से एक संगठित शासन की नींव रखी, वहीं सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए लोकसेवकों के लिए गरिमा (Dignity), ईमानदारी (Integrity) और भ्रष्टाचार से मुक्त कार्यशैली (Incorruptibility) को मूल सिद्धांत बनाया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि सिविल सेवा दिवस आत्ममंथन का अवसर होता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश के अधिकारी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 मिशन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विकसित मध्यप्रदेश की अवधारणा को साकार करने में पूर्ण समर्पण से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


 16 लोकसेवकों को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर माधव प्रसाद पटेल माध्यमिक शिक्षक, अदिति गर्ग आयुष्मान कार्ड में नवाचार, डॉ. इंदिरा दांगी शिक्षक आष्टा, शारदा डुवडे शिक्षक, आलोक पौराणिक प्राथमिक शिक्षक पथरिया,  चंद्रमोहन ठाकुर अधोसंरचना श्रेणी में पुरस्कार, डॉ. यशपाल सिंह प्राचार्य आवासीय विद्यालय, संजय जोशी प्रबंध संचालक विद्युत वितरण कंपनी, अमित तोमर प्रबंध संचालक विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर, ऋषभ गुप्ता पूर्व कलेक्टर देवास, गणेश शंकर मिश्रा प्रबंध संचालक विद्युत वितरण कंपनी,  दिवांग सिंह ग्रीन ब्रांड इंदौर में उत्कृष्ट कार्य, प्रवीण सिंह अढायच पूर्व कलेक्टर सीहोर, प्रो. बेला सचदेवा, भूपेंद्र कुमार चौधरी माध्यमिक शिक्षक, शीला दाहिमा को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए गए।   
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन अकादमी में नरोन्हा व्याख्यान श्रृंखला आयोजित 
सिविल सेवा दिवस समारोह 2025 के अवसर पर प्रशासन अकादमी में नरोन्हा व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेशभर के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दीपक बागला ने सभागार में उपस्थित अधिकारियों को विकसित भारत के लिए सुशासन से जुड़े अनुभव साझा किए। प्रशासन अकादमी के संचालक मुजीबुर्रमान ने सभी अथितियों का आभार व्यक्त किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed