{"_id":"61793e3e2d303836a9422396","slug":"mp-bypoll-sachin-pilot-claims-countdown-has-begun-for-shivraj-singh-chouhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश उपचुनाव: शिवराज टिकने वाले नहीं हैं, इसलिए गली-गली मारे-मारे फिर रहे हैं : पायलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश उपचुनाव: शिवराज टिकने वाले नहीं हैं, इसलिए गली-गली मारे-मारे फिर रहे हैं : पायलट
Wed, 27 Oct 2021 05:25 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 27 Oct 2021 05:25 PM IST
सार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने खंडवा लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह के पास मुख्यमंत्री के तौर पर गिनती के दिन बच गए हैं।
विज्ञापन
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सचिन पायलट।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मंत्री सचिन पायलट ने आज खंडवा लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनावों के लिए रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर गिनती के दिन रह गए हैं। उनकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इसी वजह से वे कुर्सी बचाने में लगे हैं। गली-गली मारे-मारे फिर रहे हैं। साढे 24 महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनेगी। इसकी शुरुआत 30 अक्टूबर से होगी।
सचिन पायलट ने बुधवार को खंडवा सीट के अंतर्गत आने वाली बड़वाह विधानसभा के सनावद में सभा ली। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव से किसी का कोई बिगड़ने नहीं वाला। हमें देशभर में संदेश देने का सुनहरा अवसर मिला है। प्रजातंत्र में जनता ही ताकत होती है। आज जनता सवाल पूछ रही है कि शिवराज के वादों का क्या हुआ? क्या किसानों की आय दोगुनी हुई? आज देशभर का किसान पिछले एक साल से तीन कृषि काले कानूनों का विरोध कर रहा है, लेकिन सरकार के कान-आंख बंद है। मध्यप्रदेश में खाद-बिजली-बीज की कमी है। भाजपा सरकार घमंड और अहंकार में जी रही है। उसे जनता की परवाह नहीं है, लखीमपुर कांड का सच आप सभी ने देखा ही है।
धर्म के नाम पर लड़ाती है भाजपा
पायलट ने आरोप लगाया कि भाजपा वाले सिर्फ धर्म और भाषा के नाम पर लड़ाते हैं। हमारी संस्कृति लोगों को जोड़ने की है। भाइचारा बढ़ाने की है। आज महंगाई की क्या स्थिति है? पेट्रोल-डीजल से लेकर रसोई गैस और आटे-दाल तक के दाम तेजी से बढ़े हैं। महंगाई से लोगों की जेब में डकैती डाली जा रही है। यह सरकार सिर्फ फोटो और विज्ञापन की राजनीति कर रही है।