{"_id":"6855506dd3995eda60070acf","slug":"mp-board-result-results-of-5th-and-8th-re-examinations-released-79-63-students-passed-in-5th-74-98-in-8th-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Board Result: 5वीं और 8वीं पुन: परीक्षाओं के परिणाम जारी, 5वीं में 79.63%, 8वीं में 74.98% विद्यार्थी पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Board Result: 5वीं और 8वीं पुन: परीक्षाओं के परिणाम जारी, 5वीं में 79.63%, 8वीं में 74.98% विद्यार्थी पास
Fri, 20 Jun 2025 05:43 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 20 Jun 2025 05:43 PM IST
सार
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8 वीं की बोर्ड पैटर्न पुनः परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार को राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा पोर्टल पर घोषित कर दिया गया है। कक्षा 5वीं के 79.63 प्रतिशत विद्यार्थी जबकि कक्षा 8वीं के 74.98 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
राज्य शिक्षा केन्द्र में परीक्षा परिणाम जारी करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8 वीं की बोर्ड पैटर्न पुनः परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार दोपहर 3 बजे राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा पोर्टल पर घोषित कर दिया गया है। घोषित परिणामों के अनुसार इन परीक्षाओं में कक्षा 5वीं के 79.63 प्रतिशत विद्यार्थी जबकि कक्षा 8वीं के 74.98 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
यहां देंखे परीक्षा परिणाम
संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र हरजिंदर सिंह ने बताया कि, विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण परीक्षा परिणामों को राज्य शिक्षा केन्द्र के वेबपोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नम्बर प्रविष्ट कर देख सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख को भी अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देखने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
2 से 9 जून तक आयोजित हुई थी परीक्षा
जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षाओं का संचालन विगत 2 से 9 जून के मध्य किया गया था। जिनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 86 हजार 764 तथा कक्षा 8वीं के 1 लाख 24 हजार 695 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। इन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे जहां से 22 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हत्या के दोषी पति को कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास, पत्नी के पैर बांधकर लगा दी थी आग
कक्षावार परिणाम कक्षा 5वीं
प्रबंधन सम्मिलित छात्र उत्तीर्ण छात्र प्रतिशत अनुत्तीर्ण छात्र
शासकीय 52,906 40,725 76.98% 12,181
मदरसा 705 462 65.53% 243
अशासकीय 33,153 27,899 84.15% 5,254
कुल 86,764 69,086 79.63% 17,678
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में पदोन्नति नियम 2025 लागू, अधिसूचना जारी, जल्द शुरू होगी डीपीसी प्रक्रिया
कक्षावार परिणाम कक्षा 8वीं
प्रबंधन सम्मिलित छात्र उत्तीर्ण छात्र प्रतिशत अनुत्तीर्ण छात्र
शासकीय 91,288 66,008 72.31% 25,280
मदरसा 724 452 62.43% 272
अशासकीय 32,683 27,040 82.73% 5.643
कुल योग 1,24,695 93,500 74.98% 31,195