फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Board Class 10th Result 2025 Noya Noor Ansari from Bhopal Tops in state Know success story

MP Board Result: भोपाल की नोया ने 492 अंक के साथ प्रदेश में नौवां स्थान पाया, बोली- IAS बन करूंगी देश की सेवा

Tue, 06 May 2025 07:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 06 May 2025 07:57 PM IST
सार

भोपाल के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जहांगीराबाद की छात्रा नोया नूर अंसारी ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 492 अंक हासिल कर प्रदेश में नौंवा स्थान प्राप्त किया है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।

विज्ञापन
MP Board Class 10th Result 2025 Noya Noor Ansari from Bhopal Tops in state Know success story
नोया नूर अंसारी 10वीं की छात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। 10वीं कक्षा में भोपाल की नोया नूर अंसारी ने 492 अंके साथ प्रदेश में नौवां स्थान पाया है। नोया ने बताया कि वह आईएएस बनना चाहती है और देश की सेवा करना चाहती हैं। 

विज्ञापन


भोपाल के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जहांगीराबाद की छात्रा नोया नूर अंसारी पिता नासिर उद्दीन चौधरी, ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 492 अंक हासिल कर प्रदेश में नौंवा स्थान प्राप्त किया है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अल्लाह, माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  एमपी बोर्ड का 10वीं-12वीं का रिजल्ट आया, इंदौर के छात्र भी टॉपर्स में शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


नोया ने बताया कि उन्होंने पिछले साल के पेपरों का गहन विश्लेषण कर पढ़ाई की प्लानिक की थी। जिसमें समयबद्ध तरीके से पढ़ाई की। नोयाने  बताया कि उन्होंने  क्लास में जो पढ़ाया जाता था, उसका नियमित रिवीजन किया और सेल्फ स्टडी पर पूरा ध्यान दिया। नोया का सपना IAS अफसर बनकर देश की सेवा करना है। वे 12वीं के बाद से ही सिविल सर्विस की तैयारी शुरू करेंगी।  उन्होंने कहा कि वह अपने देश और माता-पिता के लिए कुछ करना चाहती हूं। 

ये भी पढ़ें: पिछले साल के मुकाबले 10वीं के रिजल्ट में 18.12 फीसदी की वृद्धि, 12वीं में भी बढ़ोतरी; जानें

10वीं कक्षा में आने वाले छात्रों को संदेश देते हुए नोया ने कहा कि एक टाइम टेबल बनाएं और उसे अनुशासन के साथ फॉलो करें। अधिकांश छात्र टाइम टेबल बनाते तो हैं, लेकिन उसका पालन नहीं करते। यदि हम नियमित पढ़ाई और सही रणनीति के साथ आगे बढ़ें, तो सफलता जरूर मिलेगी। वहीं, परिणाम में लड़कों से लड़कियों के बाजी मारने पर नोया ने कहा कि सकारात्मक सामाजिक बदलाव का संकेत है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा लड़कियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं और स्कीमों को भी सराहा और सभी छात्राओं को इनका लाभ उठाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed