{"_id":"6819cd72446c28cc180aca5f","slug":"mp-board-result-2025-class-10th-12th-results-pass-percentage-comparison-to-last-year-check-records-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Board Result: पिछले साल के मुकाबले 10वीं के रिजल्ट में 18.12 फीसदी की वृद्धि, 12वीं में भी बढ़ोतरी; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Board Result: पिछले साल के मुकाबले 10वीं के रिजल्ट में 18.12 फीसदी की वृद्धि, 12वीं में भी बढ़ोतरी; जानें
Tue, 06 May 2025 02:20 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 06 May 2025 02:20 PM IST
सार
MP Board Result 2025: पिछले वर्ष टॉप सूची में छात्रों की संख्या 47 दर्ज की गई थी इस बार 70 दर्ज की गई है। इसी प्रकार छात्राओं की सूची में पिछले वर्ष 85 छात्राओं के नाम दर्ज किए गए, थे इस बार 89 छात्राओं ने टॉप में जगह बनाई है।
विज्ञापन
कुल आंकड़ें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को जारी कर दिया है। इस बार करीब 15 साल में सबसे अच्छा रिजल्ट रहा। पिछले साल की बात करें तो 12वीं के रिजल्ट में 9.99 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं दसवीं में 18.12% के करीब परिणाम बढ़ा है। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल 12वीं में 64.49 प्रतिशत परिणाम रहा। वहीं इस वर्ष 74.48 फीसदी रहा। इसी प्रकार 10वीं में पिछले वर्ष 58.10 फीसदी छात्र सफल हुए थे। इस बार 76.22 प्रतिशत रिजल्ट रहा।
पिछले साल के मुकाबले 10वीं में इतना रिजल्ट
पिछले वर्ष दसवीं बोर्ड परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत 58.10 रहा, जबकि इस वर्ष 76.22% पहुंच गया। जिसमें 18.12 परसेंट की वृद्धि हुई। पिछले वर्ष नियमित छात्र 54.5% पास हुए थे। इस वर्ष 73.21 प्रतिशत पास हुए हैं। इसमें 18.86 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। शासकीय विद्यालयों में पिछले बार 7.99% विद्यार्थी पास हुए थे। इस वर्ष 74.20 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। इस प्रकार 13. 25% की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं टॉप सूची में छात्रों की संख्या पिछले वर्ष 37 दर्ज की गई थी। इस बार बढ़कर 58 पहुंच गई है। जबकि छात्राओं के टॉप की संख्या पिछले वर्ष 45 वर्ष दर्ज की गई थी। वहीं इस बार यह संख्या 144 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
पढ़ें: किराए के कमरे से प्रदेश टॉपर तक, दिव्यांशु की संघर्ष और सपनों की कहानी; इस विषय में किया टॉप
12वीं के रिजल्ट में इस तरह से हुई बढ़ोतरी
पिछले वर्ष यानी 2024 में एमपी बोर्ड 12वीं में पास होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत 64.49 रहा जबकि इस वर्ष 74.48 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। इस प्रकार 9.99 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले वर्ष नियमित छात्रों की संख्या 60.55% दर्ज की गई थी, इस वर्ष 71.37 प्रतिशत पहुंच गई, है। इस प्रकार 10.82% की वृद्धि दर्ज की गई है। शासकीय स्कूलों में पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या पिछले वर्ष 63.27 प्रतिशत दर्ज की गई थी। इस वर्ष 75.79 प्रतिशत दर्ज की गई है। इस प्रकार 12.52 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष टॉप सूची में छात्रों की संख्या 47 दर्ज की गई थी इस बार 70 दर्ज की गई है। इसी प्रकार छात्राओं की सूची में पिछले वर्ष 85 छात्राओं के नाम दर्ज किए गए, थे इस बार 89 छात्राओं ने टॉप में जगह बनाई है।