फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP BJP Gets New Media In-Charge, Raisen's Brijgopal Loya to Take Charge

मध्यप्रदेश: एमपी भाजपा को नया मीडिया प्रभारी मिला, रायसेन के बृजगोपाल लोया संभालेंगे जिम्मेदारी

Wed, 23 Sep 2026 04:16 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 23 Sep 2026 04:16 PM IST
सार

मध्यप्रदेश भाजपा ने मीडिया विभाग में बदलाव करते हुए रायसेन के बृजगोपाल लोया को नया प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया है। लोया अब आशीष अग्रवाल की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे, जिन्हें हाल ही में भाजपा की राष्ट्रीय मीडिया टीम में जगह मिली है।

विज्ञापन
MP BJP Gets New Media In-Charge, Raisen's Brijgopal Loya to Take Charge
बृजगोपाल लोया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश भाजपा ने प्रदेश मीडिया विभाग के प्रभारी की कमान रायसेन के बृजगोपाल लोया को दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उनकी नियुक्ति की है। लोया अब आशीष अग्रवाल की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। आशीष अग्रवाल को भाजपा की राष्ट्रीय मीडिया टीम में जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश मीडिया प्रभारी का पद खाली था। लोया लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हैं। उन्होंने 1991 में पार्टी की सदस्यता लेने के बाद बूथ, शक्ति केंद्र और सेक्टर स्तर से संगठन में काम शुरू किया। रायसेन जिले में अलग-अलग संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाने के अलावा 2005 से 2018 तक सेवा सहकारी संस्था उदयपुरा के अध्यक्ष भी रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंं-  एमपी: पहली अग्निवीर बैच के निकलने से पहले MP सरकार बदलेगी नौकरी के नियम, 10% कोटा 20% करने की तैयारी
विज्ञापन

 
चुनाव दर चुनाव मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी
लोया की नई जिम्मेदारी में उनका चुनावी मीडिया प्रबंधन का अनुभव महत्वपूर्ण है। 2008 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने प्रदेश मीडिया सेंटर में काम किया। 2009 लोकसभा चुनाव की प्रबंध समिति में भी वे सदस्य रहे। 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें गाडरवारा विधानसभा का प्रभारी बनाया। 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान ग्वालियर में भाजपा के संभागीय मीडिया सेंटर की जिम्मेदारी संभाली। 2024 लोकसभा चुनाव में मुरैना लोकसभा क्षेत्र में मीडिया प्रबंधन किया। इसके बाद विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में भी मीडिया विभाग की ओर से उन्हें प्रवास और मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई। दतिया उपचुनाव और ओरछा में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान भी उन्होंने मीडिया प्रबंधन संभाला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उज्जैन-इंदौर प्रवास में राष्ट्रीय मीडिया के साथ समन्वय की जिम्मेदारी भी उनके पास रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


2023 से प्रदेश प्रवक्ता, अब मीडिया विभाग की कमान
लोया वर्ष 2023 से 2026 तक मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रहे हैं। इससे पहले वे मीडिया पैनलिस्ट के तौर पर पार्टी का पक्ष रखते रहे। यानी प्रदेश मीडिया प्रभारी बनने से पहले ही उन्हें पार्टी की मीडिया रणनीति और संगठन के आधिकारिक पक्ष को सामने रखने का अनुभव रहा है। अब उनकी भूमिका केवल मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने तक सीमित नहीं रहेगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी के तौर पर उन्हें प्रवक्ताओं के बीच समन्वय, पार्टी के कार्यक्रमों और सरकार से जुड़े मुद्दों पर मीडिया रणनीति तैयार करने तथा महत्वपूर्ण राजनीतिक मामलों में भाजपा का पक्ष मीडिया तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालनी होगी।
 
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश भाजपा में बदलाव: त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देव प्रभारी, सांसद रेखा वर्मा सह प्रभारी बनीं

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed