फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Bhopal MP Sharma said about love jihad- training institutes are running in the country, funding is being r

MP: लव-जिहाद को लेकर भोपाल सांसद शर्मा बोले- देश में चल रहे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, साजिश के लिए मिल रही फंडिंग

Wed, 21 May 2025 09:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 21 May 2025 09:27 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में कॉलेज छात्राओं से जुड़े कथित लव-जिहाद मामलों के खुलासों ने प्रदेश की राजनीति को गर्मा दिया है। जहां एक ओर पुलिस जांच जारी है, वहीं दूसरी ओर भाजपा सांसद आलोक शर्मा ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि देश में लव-जिहाद के बाकायदा ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट चलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
MP: Bhopal MP Sharma said about love jihad- training institutes are running in the country, funding is being r
भोपाल सांसद आलोक शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में कॉलेज छात्राओं से जुड़े लव-जिहाद मामलों के खुलासों के बीच अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। भोपाल से भाजपा सांसद आलोक शर्मा ने इस मुद्दे को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि देश में लव-जिहाद के लिए बाकायदा ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट चलाए जा रहे हैं, जहां युवकों को हिन्दू लड़कियों को बहलाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने की रणनीति सिखाई जाती है। सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस विषय पर कठोर कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि लव-जिहाद के पीछे कौन लोग हैं, उन्हें फंडिंग कौन कर रहा है- इस पूरे नेटवर्क की जांच जरूरी है। खासतौर पर इनके बैंक खातों की गहन जांच होनी चाहिए।  उन्होंने दावा किया कि कुछ संस्थान युवाओं को यह सिखाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं कि कैसे हिन्दू समाज की भोली-भाली लड़कियों को प्रेम-जाल में फंसा कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जाए। "यह कोई नया विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि इन मामलों में फंडिंग और नेटवर्क की जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन

आयोग द्वारा हाल ही में सौंपे गए रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने जो आशंकाएं जताई हैं, वे पूरी तरह सही हैं। यह संगठित साजिश है और इसके हर पहलू की जांच की जानी चाहिए। ऐसे लोगों की मध्यप्रदेश की ज़मीन पर कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP NEWS: अब पूरे प्रदेश में जल वितरण का जिम्मा एक एजेंसी को, सरकार ला रही नई व्यवस्था!
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में भी दे चुके हैं सख्त चेतावनी
सांसद शर्मा इससे पहले भी लव-जिहाद पर आक्रामक रुख दिखा चुके हैं। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि अगर किसी मियां में ताकत हो तो आकर लव-जिहाद करके दिखाए। मेरा जन्म दाढ़ी-टोपी से निपटने के लिए हुआ है। ब्राह्मण समाज की बेटियों को निशाना बनाकर साजिश की जा रही है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- Bhopal: विधायक मसूद ने ऑपरेशन सिन्दूर पर भारत का पक्ष रखने विदेश जा रहे सांसदों को लिखा पत्र,मंत्री शाह पर तंज

पुराने भोपाल में बदलती जनसंख्या चिंता का विषय 
शर्मा ने यह भी कहा कि पुराने भोपाल इलाके में हिन्दू आबादी घटती जा रही है और यह समाज के लिए चेतावनी है। उन्होंने सुझाव दिया कि सनातनी गरबा जैसे कार्यक्रमों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग से व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे असामाजिक तत्वों की एंट्री पर रोक लगाई जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed