Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Bhopal-Indore Metro Launches Rs 50 NCMC Card for Travel Across Multiple Cities in India

एमपी: भोपाल-इंदौर मेट्रो में 50 रुपये में बनेगा नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड, देश के कई शहरों में कर सकेंगे सफर

Thu, 12 Nov 2026 05:06 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 12 Nov 2026 05:06 PM IST
सार

भोपाल और इंदौर मेट्रो में यात्रियों के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की सुविधा शुरू हो गई है। 50 रुपये में मिलने वाले इस कार्ड से देश के कई शहरों की मेट्रो में सफर कर सकेंगे, वहीं निर्धारित शर्तों के तहत किराये में 25 प्रतिशत तक की छूट भी मिलेगी।

विज्ञापन
MP: Bhopal-Indore Metro Launches Rs 50 NCMC Card for Travel Across Multiple Cities in India
मध्यप्रदेश मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने भोपाल और इंदौर मेट्रो के यात्रियों के लिए 12 नवंबर से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड सुविधा शुरू की है। इस स्मार्ट कार्ड के जरिये यात्री भोपाल और इंदौर के साथ-साथ देश के उन सभी प्रमुख शहरों में मेट्रो यात्रा कर सकेंगे, जहां यह व्यवस्था लागू है। इससे यात्रियों को बार-बार टिकट खरीदने या टिकट काउंटर की लंबी कतारों में लगने से राहत मिलेगी। कार्ड से यात्रा करने पर निर्धारित शर्तों के तहत 20 रुपये से अधिक के सामान्य किराये वाली एकल यात्राओं पर यात्रियों को 25 प्रतिशत की सीधी छूट दी जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश : लाड़ली बहनों के खाते में कल आएंगे 1500 रुपये, पिछोर से सीएम मोहन यादव जारी करेंगे 42वीं किस्त
विज्ञापन


कार्ड की कीमत और राष्ट्रीय उपयोगिता
भोपाल और इंदौर के सभी मेट्रो स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड 50 रुपये के अदेय शुल्क पर उपलब्ध कराया गया है। कार्ड प्राप्त करने के बाद यात्री अपनी आवश्यकता के अनुसार टिकट काउंटर, टिकट वेंडिंग मशीन या मध्य प्रदेश मेट्रो के मोबाइल एप से बैलेंस रिचार्ज करा सकते हैं। इस स्मार्ट कार्ड की सबसे बड़ी विशेषता इसकी देशव्यापी उपयोगिता है। यात्री दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और नेटवर्क, नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन, गुरुग्राम, जयपुर तथा मुंबई की विभिन्न मेट्रो लाइनों में इसी एक कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे यात्रियों को अलग-अलग शहरों में बार-बार नया कार्ड लेने की आवश्यकता नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल में जर्मन कंपनी ने शुरू किया 160 करोड़ का प्लांट, डायपर और सैनिटरी नैपकिन बनाने का कच्चा माल होगा तैयार

क्यूआर टिकट और वेंडिंग मशीन सुविधा
मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के समय की बचत और टिकट प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनें भी चालू की गई हैं। यात्री इन मशीनों से मात्र 30 सेकंड में अपना क्यूआर टिकट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए मशीन की स्क्रीन पर 'बाय क्यूआर टिकट' विकल्प चुनकर गंतव्य स्टेशन का नाम दर्ज करना होता है। इसके बाद स्क्रीन पर प्रदर्शित किराये का भुगतान यूपीआई के माध्यम से करते ही मशीन से क्यूआर टिकट निकल आता है। अब मेट्रो यात्रियों के पास टिकट काउंटर के अलावा मोबाइल एप, क्यूआर टिकट, वेंडिंग मशीन और स्मार्ट कार्ड जैसे अनेक माध्यम उपलब्ध हैं। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश में अमूल दूध 4 रुपए तक महंगा: गोल्ड का एक लीटर पैकेट अब 74 रुपए में मिलेगा

विशेष किराया छूट और बोनस योजना
मेट्रो प्रबंधन ने यात्रियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 11 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक विशेष किराया छूट भी लागू की है। इस योजना के तहत सिंगल जर्नी टिकट पर 25 प्रतिशत, रिटर्न जर्नी टिकट पर कुल 30 प्रतिशत और कम से कम दो यात्रियों के लिए उपलब्ध ग्रुप टिकट पर कुल 35 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। साथ ही, ई-वॉलेट रिचार्ज कराने पर राशि के अनुसार आठ से 15 प्रतिशत तक का बोनस दिया जा रहा है। हालांकि, 20 रुपये वाले सिंगल जर्नी टिकट पर 25 प्रतिशत की अतिरिक्त प्रमोशनल छूट लागू नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed