फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: 75.96% Voting in Susner Civic Polls, 56.62% Turnout in Panchayat Bypolls

मध्य प्रदेश: सुसनेर नगर परिषद में 75.96% मतदान, प्रदेश के पंचायत उपचुनाव में 56.62% लोगों ने डाले वोट

Tue, 29 Sep 2026 09:13 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 29 Sep 2026 09:13 PM IST
सार

एमपी में पंचायत और नगरीय निकाय उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर 75.96% और पंचायत उपचुनाव में 56.62% मतदान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
MP: 75.96% Voting in Susner Civic Polls, 56.62% Turnout in Panchayat Bypolls
निर्वाचन सदन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय के उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। आगर-मालवा की सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में सर्वाधिक 75.96 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। वहीं, प्रदेश में पंचायत उपचुनाव के लिए औसत 56.62 प्रतिशत मतदान हुआ। आगर मालवा की सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में मतदान के बाद अब सभी की नजर मतगणना पर है। यहां 3 अक्तूबर को वोटों की गिनती होगी और इसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के प्रदीप सोनी और कांग्रेस के विष्णु पाटीदार आमने-सामने हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी मोहन कैबिनेट: 24,500 करोड़ के काम मंजूर: अग्निवीरों को पांच वर्दीधारी विभागों की भर्तियों में 20% आरक्षण
विज्ञापन


पंचायत के इन पदों पर हुआ चुनाव
पंचायत उपचुनाव में जिला पंचायत सदस्य के 7 पद, जनपद पंचायत सदस्य के 28 पद, सरपंच के 110 पद और पंच के 4090 पद शामिल थे। इन पदों के लिए अलग-अलग पंचायत क्षेत्रों में मतदान कराया गया। पंचायत चुनाव में मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारी शुरू हो गई है। सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए ईवीएम से वोटों की गिनती संबंधित विकासखंड मुख्यालय पर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: यूनेस्को की नजर में आया MP; बागगुफा से उदयगिरि तक 4 धरोहरें शामिल, अब 19 स्थल टेंटेटिव लिस्ट में

3 अक्तूबर से शुरू होगी मतगणना
सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतगणना 3 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य के परिणाम भी इसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं, जिला पंचायत सदस्य और पंच पदों के चुनाव परिणाम 5 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे घोषित किए जाएंगे। इस उपचुनाव में मतदान के बाद अब उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की नजर मतगणना पर है। सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद का परिणाम भी 3 अक्तूबर को सामने आएगा। 

ये भी पढ़ें-  एमपी पंचायत उपचुनाव: 103 पदों पर मतदान, सुसनेर में भाजपा के प्रदीप और कांग्रेस के विष्णु आमने-सामने

110 सरपंच पदों में 79 पर वोटिंग
प्रदेश में 110 सरपंच पदों के लिए उपचुनाव होना था। इनमें से 21 पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। चार पदों पर न्यायालय की रोक है। ऐसे में अब 79 सरपंच पदों के लिए मतदान कराया गया। जिला पंचायत सदस्य के सात पदों के लिए उपचुनाव होना था, इनमें रायसेन के दो पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed