{"_id":"6af1a571ac44eccef802ecf5","slug":"mp-12-killed-in-katni-and-seoni-fires-cm-mohan-yadav-announces-rs-4-lakh-aid-for-each-family-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: कटनी और सिवनी में आग से 12 लोगों की मौत,सीएम ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख की मदद देने के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: कटनी और सिवनी में आग से 12 लोगों की मौत,सीएम ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख की मदद देने के निर्देश दिए
Mon, 09 Nov 2026 04:20 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 09 Nov 2026 04:20 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में दीपावली की रात कटनी और सिवनी में आग लगने की दो घटनाओं ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। दोनों हादसों में 12 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीपावली की खुशियां मध्यप्रदेश के दो परिवारों के लिए मातम में बदल गईं। कटनी और सिवनी जिले में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की जान चली गई। दोनों हादसों में परिवार के कई सदस्य आग और धुएं के बीच फंस गए थे। इन घटनाओं पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दोनों घटनाओं को बेहद दुखद बताया। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है।
ये भी पढ़ें- देवास शराबकांड में कांग्रेस का बड़ा एक्शन, छह साल तक युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल जायसवाल पार्टी से बाहर
सिवनी में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत
सिवनी जिले के छपारा में दीपावली की रात के बाद तड़के करीब 4 से 4:30 बजे महावीर वार्ड क्रमांक-7 में जैन मंदिर के पास स्थित कुंदन सोनी के मकान में आग लग गई। उस समय घर में परिवार के 10 सदस्य मौजूद थे। आग तेजी से फैलने के कारण परिवार के लोग अंदर ही फंस गए। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी में काल बनी अमावस की रात: सिवनी और कटनी में दो घरों में आग लगने से 12 की मौत, पटाखों के शोर में दबी चीखें
कटनी में दो महीने के बच्चे समेत छह की जान गई
दूसरा हादसा कटनी जिले के बरही में हुआ। यहां रात करीब 12 बजे पूरन अग्रवाल और रितेश अग्रवाल की क्रॉकरी दुकान में आग लग गई। दुकान के ऊपर बनी तीन मंजिला इमारत भी आग की चपेट में आ गई। आग और धुएं के कारण अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। इस हादसे में दो महीने के बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई। आग बुझाने और इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए देर रात तक प्रयास किए गए। सुबह करीब 6:30 बजे जेसीबी की मदद से इमारत की दीवार तोड़कर दो लोगों को बाहर निकाला गया। दोनों घटनाओं ने दीपावली के त्योहार के बीच पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है।