फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Minister Krishna Gaur's son was duped in the name of getting a labour supply contract

MP News: मंत्री कृष्णा गौर के बेटे से लेबर सप्लाई का ठेका दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Tue, 12 Nov 2024 09:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 12 Nov 2024 09:42 PM IST
सार

MP News: मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री कृष्णा गौर के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर के पोते के साथ ठगी का मामला सामने आया है। कृष्णा गौर के बेटे को साइबर ठगों ने लेबर सप्लाई का ठेका दिलाने के नाम पर 3 लाख 20 हजार रुपए की ठगी की है।
 

विज्ञापन
Minister Krishna Gaur's son was duped in the name of getting a labour supply contract
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की पिछड़ा वर्ग राज्यमंत्री कृष्णा गौर के बेटे आकाश गौर तथा उनके आधा दर्जन साथियों के साथ ठगी करने वाले जालसाज को साइबर क्राइम ब्रांच ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया हैI आरोपी ने फ्रीज कराए गए बैंक खाते को खुलवाने के लिए भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच की फर्जी मेल आईडी बनाकर बैंक को मेल किया थाI उसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लियाI जानकारी के अनुसार मंत्री के बेटे आकाश गौर (36) ठेकेदारी करते हैंI बीती 20 मार्च 2024 को उनके और उनके आधा दर्जन दोस्तों के मोबाइल पर आरके यादव नामक व्यक्ति ने कॉल किया थाI

विज्ञापन


उसने आकाश से पूछा कि आप लेबर सप्लाई का काम करते हैंI आकाश के हां करने पर यादव ने बोला कि मंहिद्रा कंपनी में प्रायवेट लेबर सप्लाई एवं ट्रांसपोर्ट के लिए आपको टेंडर मिल जायेगा, जिसके लिए आपको इंट्री करानी होगीI उसने व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजा थाI
विज्ञापन


आकाश गौर और उनके दोस्तों ने प्रोसेस के नाम पर 9 बार में उक्त क्यूआर कोड पर कुल 3.20 लाख रुपये भेज दियेI ठगी का एहसास होने पर उसी दिन शाम को राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर पर इस मामले की शिकायत की गई थीI एक खाते से दूसरे में ट्रांसफर हुई रकम मामला भोपाल सायबर क्राइम ब्रांच के पास पहुंचा तो जांच शुरू हुईI
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि उक्त रकम मुंबई के सैफ अली चऊस के बैंक खाते में ट्रांसफर हुई हैI पुलिस ने उक्त एकाउंट को फ्रीज कराया, लेकिन उसके पहले रकम दूसरे बैंक एकाउंट में ट्रांसफर की जा चुकी थीI उक्त एकाउंट का पता चलने पर पुलिस ने उसे भी फ्रीज करवा दिया थाI

फर्जी मेल आईडी बनाकर बैंक को भेजा पिछले दिनों बैंक को भोपाल सायबर क्राइम ब्रांच की तरफ से एक मेल भेजकर फ्रीज किए गए खाते को अनफ्रीज करने की बात कही गईI बैंक प्रबंधन ने जब सायबर क्राइम ब्रांच से संपर्क किया तो पता चला कि किसी व्यक्ति ने उनकी मेल आईडी से मिलती-जुलती फर्जी मेल आईडी बनाकर बैंक को मेल किया हैI


पुलिस टीम ने उक्त फर्जी ईमेल आईडी के संबंध में गोडैडी डोमेन प्रोवाइडर से जानकारी प्राप्त की तो आरोपी सैफ अली का मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी लिंक होना पाया गयाI उसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी सैफ अली चऊस (29) निवासी वडाला, मुम्बई, महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर लियाI उससे वारदात में प्रयुक्त एक मोबाइल जब्त किया गया हैI आरोपी मनी ट्रांसफर और जीराक्स की दुकान चलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed