फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Many people raped Bhopal orphan girl Case registered

Crime in Bhopal: बेसहारा की आबरू लूटी, जिससे मदद मांगी उसी ने किया शरीर का सौदा

Wed, 14 Sep 2022 08:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 14 Sep 2022 08:15 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में एक बेसहारा लड़की से कई लोगों ने रेप किया। वह जिसके साथ जाती थी, उसी की हो जाती थी। इसी का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने उसका यूज किया और बाद में अपने पास से भगा दिया। फिलहाल, अब थाने में आपबीती बताने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Many people raped Bhopal orphan girl Case registered
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल जिले में एक अनाथ नाबालिग लड़की ने जिससे मदद मांगी, उसी ने उसका शारीरिक शोषण किया। इतना ही नहीं, ड्रग्स और शराब की लत तक लगा दी। करीब ढाई साल तक तीन अलग-अलग लोगों ने उसके साथ रेप किया। इनमें एक तो उसकी सहेली का भाई है।

विज्ञापन


बता दें कि पीड़िता ने शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे आहत होकर वह डिप्रेशन में चली गई और उसने सुसाइड की कोशिश भी की। वह प्रोफेसर कॉलोनी स्थित निर्भया बालिका संप्रेक्षण गृह की अधीक्षिका को आपबीती सुनाई। वह भी दंग रह गईं। अधीक्षिका उसे कोलार थाने लेकर पहुंचीं, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक, साल 2014 में उसकी उम्र करीब नौ साल थी। वह कोलार क्षेत्र की रहने वाली है। साल 2014 में ही उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। उसके बाद से वह अपने नानी के घर रहने लगी थी। एक दिन बिना बताए वह सहेली पूजा के घर चली गई और रात भी वहीं गुजारा। दूसरे दिन घर पहुंची तो नानी के यहां भाई ने उसे डांट दिया। चूंकि पूजा के भाई अंकित से दोस्ती हो गई थी, तो 19 जनवरी 2019 को वह उसके घर रहने चली गई। यहां वे पति-पत्नी की तरह रहने लगे। अंकित के परिवार वालों ने भी उसे बहू मान लिया। नवंबर 2019 में अंकित से झगड़ा हो गया और दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अकबरपुर क्षेत्र की रहने वाली मेघा दीदी ने उसे मदद का भरोसा दिलाया। नौकरी दिलाने की बात कहकर वह अपने घर ले गई। दीदी ने नशे की लत लगाई। वह उसे शराब पिलाती थी और ड्रग्स भी देती थी। यहां रहते हुए विदिशा के रहने वाले कमलेश से उसकी पहचान हुई। जुलाई 2020 में कमलेश के साथ वह विदिशा जाकर रहने लगी। उसने भी शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। यहां भी पति-पत्नी की तरह वे रहते थे। कमलेश ने उसे भोपाल आने से मना कर दिया था।

कुछ दिन बाद फरवरी 2021 में वह भागकर भोपाल आ गई। बैरागढ़ में मेघा की छोटी बहन आशा दीदी के पास आकर रहने लगी। यहां रहकर एक रेस्टॉरेंट में भी नौकरी करने लगी। यहां उसकी मुलाकात बैरागढ़ के रहने वाले राहुल से हुई। राहुल ने भी मदद का झांसा दिया। 15 अप्रैल 2021 से वह राहुल के साथ रहने लगी। उसके साथ भी पति-पत्नी जैसा रिश्ता था।

बाद में राहुल से भी झगड़ा हुआ, तो 19 मई 2021 को वह वहां से चली गई। तीनों से ठुकराने के चलते वह डिप्रेशन में चली गई थी। रास्ते में पुलिस चाइल्ड लाइन ने उसे रोक लिया। पूछताछ के बाद जेपी अस्पताल स्थित गौरवी संस्था पहुंचा दिया। यहां से नेहरू नगर स्थित बालिका संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। नवंबर 2021 में निर्भया बालिका गृह भेज दिया गया। तब से यही रह रही है। यहां अधीक्षिका समर खान को आपबीती बताई।

निर्भया गृह की अधीक्षिका समर खान ने बताया, लड़की डिप्रेशन में चली गई थी। उसे लग रहा था कि वह ही गलत है। उसने पूजा घर से तस्वीरों को तोड़कर कांच निकाल लिए। इसके बाद हाथ की नस काटकर सुसाइड की कोशिश की। बालिका गृह में रहने के दौरान सभी लड़कियों को पॉक्सो और उनके अधिकारों को लेकर बताया जाता है। इसी बीच, लड़की ने अधीक्षिका को पीड़ा सुनाई।


अधीक्षिका ने बताया, लड़की का हमीदिया में इलाज भी कराया गया है। पूछताछ में लड़की ने बताया, मेघा ने उसे नशे की लत लगा दी। वह शराब और ड्रग्स देती थी। उसी ने ही विदिशा के कमलेश से दोस्ती कराई थी। इसके बाद उसकी छोटी बहन ने अपने पास रखकर राहुल से दोस्ती करा दी। आरोपियों के बारे में भी पुलिस पता लगा रही है। मेघा ब्यूटी पार्लर चलाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed