फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Man found hanging days after his wife was raped and killed by her father over love marriage

प्रेम विवाह से नाराजगी: बाप ने बेटी से दुष्कर्म के बाद कर दी थी हत्या, अब युवती के दुखी पति ने की खुदकुशी

Fri, 10 Dec 2021 11:40 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Fri, 10 Dec 2021 11:40 AM IST
सार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंसानियत को शर्मशार करने वाली एक वारदात का खुलासा पुलिस ने किया है। लव मैरिज से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी से पहले दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से दुखी होकर पति ने भी खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
Man found hanging days after his wife was raped and killed by her father over love marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेम विवाह से नाराज एक पित ने अपनी ही बेटी के साथ पहले दुष्कर्म किया फिर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से दुखी पति ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक 21 वर्षीय व्यक्ति, जिसकी पत्नी का कथित तौर पर प्रेम विवाह से नाराज उसके पिता ने पहले दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी, अपने घर पर लटका पाया गया। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने कहा कि व्यक्ति शुक्रवार को इच्छावर थाना क्षेत्र के अपने घर में फंदे पर लटका पाया गया, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


एक अन्य पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि इस महीने की शुरुआत में भोपाल के रातीबड़ पुलिस थाने के तहत मृतक की पत्नी के साथ उसके 55 वर्षीय पिता ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में समसगढ़ वन क्षेत्र में हुई घटना को लेकर पुलिस ने सोमवार को पीड़ित महिला के पिता को गिरफ्तार किया था।मामला तब सामने आया जब वन रक्षक ने रविवार को समसगढ़ क्षेत्र के पिलोटा नाले के पास एक महिला और उसके छह महीने के बच्चे का शव पड़ा देखा।

पुलिस के मुताबिक सीहोर जिले के बिलकिसगंज निवासी पीड़िता ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। वर्तमान में, वह चार नवंबर को किसी बीमारी के कारण अपने नवजात बेटे की मृत्यु के बाद से रातीबड़ में अपनी बड़ी बहन के साथ रह रही थी।


अधिकारी ने बताया कि बच्चे की मौत के बाद पीड़िता की बड़ी बहन ने बच्चे का अंतिम संस्कार करने के लिए अपने पिता और भाई को बुलाया था। मोटरसाइकिल पर दाह संस्कार के लिए जाते समय, आरोपी पिता पीड़िता को समसगढ़ के जंगल में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी जंगल से बाहर आया और अपने बेटे को घटना के बारे में बताया और दोनों गांव लौट आए।

अधिकारी ने कहा, "आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और कहा कि वह और परिवार के अन्य सदस्य उनकी इच्छा के खिलाफ शादी करने के बाद पीड़िता से नाराज थे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed