{"_id":"6aa0328be73c26b8540c38b4","slug":"major-relief-for-cancer-patients-day-care-center-launched-in-vidisha-facility-established-with-the-support-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: विदिशा में शुरू हुआ डे-केयर सेंटर; एम्स और टाटा मेमोरियल के सहयोग से मिली सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: विदिशा में शुरू हुआ डे-केयर सेंटर; एम्स और टाटा मेमोरियल के सहयोग से मिली सुविधा
Tue, 08 Sep 2026 09:36 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 08 Sep 2026 09:36 PM IST
सार
विदिशा में कैंसर मरीजों को अब इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख कम करना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज में कैंसर डे-केयर सेंटर शुरू हो गया है, जहां कीमोथेरेपी, जांच और विशेषज्ञों की सलाह जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह समेत अन्य नेतागण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विदिशा और आसपास के जिलों के कैंसर मरीजों को अब इलाज के लिए दिल्ली-मुंबई जाने की जरूरत कम होगी। विदिशा के अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में मंगलवार को कैंसर डे-केयर सेंटर शुरू किया गया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सेंटर का शुभारंभ किया। इस दौरान विदिशा मेडिकल कॉलेज और एम्स भोपाल के बीच एमओयू भी हुआ। डे-केयर सेंटर में मरीजों को कीमोथेरेपी, जांच और विशेषज्ञों की सलाह जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी। गंभीर मरीजों को एम्स भोपाल में प्राथमिकता के आधार पर इलाज उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है। सेंटर को टाटा मेमोरियल सेंटर के तकनीकी सहयोग से विकसित किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- दुबई में एमपी का निवेश अभियान: AI से डिफेंस और फूड प्रोसेसिंग तक ग्लोबल निवेशकों को सीएम मोहन का न्योता
जल्द बनेगा पूरा कैंसर अस्पताल
कार्यक्रम में विदिशा में पूर्ण कैंसर अस्पताल बनाने की दिशा में भी बड़ा ऐलान हुआ। शिवराज सिंह चौहान ने इसके लिए मांग रखी, जिस पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने सैद्धांतिक सहमति दी। अस्पताल के लिए जमीन चिन्हित किए जाने की जानकारी भी दी गई है। अब परमाणु ऊर्जा विभाग और टाटा मेमोरियल सेंटर की मदद से अस्पताल की आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: गड़बड़ी पर पूर्व CS के करीबी को भी नहीं छोड़ा; क्या ईमानदारी की कीमत चुका रहीं IAS नेहा मारव्या?
ढाई साल में रेडियोथेरेपी की सुविधा
विदिशा मेडिकल कॉलेज में रेडियोथेरेपी सेंटर के लिए बंकर बनाने का काम शुरू हो चुका है। अगले दो से ढाई साल में यहां लीनियर एक्सीलरेटर मशीन लगाने की योजना है। इसके बाद कैंसर मरीजों को रेडियोथेरेपी के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इलाज की तैयारी के लिए विदिशा के दो डॉक्टर और सात नर्सिंग अधिकारियों को मुंबई में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आने वाले दो महीनों में स्थानीय सर्जिकल टीम को खारघर स्थित एसीटीआरईसी में आधुनिक कैंसर सर्जरी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- भोपाल: हादसा देखा तो रुक गया शिवराज का काफिला, घायल की मदद के लिए खुद सड़क पर उतरे केंद्रीय मंत्री
2500 की जांच में 584 कैंसर मरीज
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि हाल में जिले में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में करीब 2500 लोगों की जांच की गई थी। इनमें 584 लोग कैंसर से पीड़ित पाए गए। महिलाओं में स्तन और गर्भाशय कैंसर के मामले भी सामने आए। उन्होंने कहा कि कैंसर का समय पर पता चलना बेहद जरूरी है। स्थानीय स्तर पर जांच और इलाज की सुविधा मिलने से मरीजों और उनके परिवारों पर होने वाला आर्थिक और मानसिक दबाव कम होगा।
ये भी पढ़ें- भोपाल भाजपा की जिला टीम में 90 नए चेहरे, सुरेश पचौरी समेत 23 दिग्गज स्थायी आमंत्रित सदस्य
बनेगा कैंसर डाटा सेंटर : जितेंद्र सिंह
डॉ. जितेंद्र सिंह ने विदिशा में स्थानीय स्तर पर कैंसर का डेटा जुटाने के लिए कैंसर रजिस्ट्री और डेटा सेंटर बनाने की घोषणा की। इसके जरिए क्षेत्र में कैंसर के मामलों, उनके प्रकार और कारणों से जुड़ी जानकारी व्यवस्थित तरीके से जुटाई जाएगी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला वर्चुअल माध्यम से जुड़े। स्थानीय जनप्रतिनिधि, डॉक्टर, मेडिकल कॉलेज के अधिकारी और छात्र भी मौजूद रहे।