Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Major decisions by the MP Cabinet: Cooperative bank elections deferred by one year, 9 banks to receive crores

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: सहकारी बैंक चुनाव एक साल टले, 9 बैंकों को मिलेंगे करोड़ों, 2027 युवा वर्ष घोषित

Mon, 23 Nov 2026 03:27 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 23 Nov 2026 03:27 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने पैक्स और जिला सहकारी बैंकों के चुनाव एक साल टालने के साथ नौ जिला सहकारी बैंकों को अंश पूंजी देने का फैसला किया है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक चलेगा। वर्ष 2027 युवा वर्ष घोषित होगा। खनिज राजस्व 30 हजार करोड़ करने, ग्रामीण क्षेत्रों में 46,500 घरों तक बिजली पहुंचाने और ओंकारेश्वर की एकात्म धाम परियोजना जारी रखने सहित कई अहम निर्णय लिए गए।

विज्ञापन
Major decisions by the MP Cabinet: Cooperative bank elections deferred by one year, 9 banks to receive crores
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मध्य प्रदेश में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) और जिला सहकारी बैंकों के चुनाव एक साल के लिए टाल दिए गए हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। साथ ही नौ जिला सहकारी बैंकों को आर्थिक मजबूती देने के लिए अंश पूंजी उपलब्ध कराने का फैसला हुआ। सरकार वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाएगी। बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र से लेकर प्रदेश के विकास और आगामी दो साल की कार्ययोजना तक कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट बैठक के बाद एमएसएमई मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने फैसलों की जानकारी दी।
विज्ञापन


9 जिला सहकारी बैंकों को मिलेगी अंश पूंजी
कैबिनेट ने नौ जिला सहकारी बैंकों को अंश पूंजी देने की मंजूरी दी है। रीवा, सतना, दतिया, शिवपुरी और जबलपुर के जिला सहकारी बैंकों को 25-25 करोड़ रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। वहीं रायसेन, मुरैना, सागर और सीधी के चार नए जिला सहकारी बैंकों को 50-50 करोड़ रुपये की अंश पूंजी मिलेगी। पैक्स समितियों के चुनाव और जिला सहकारी बैंकों के चुनाव की प्रक्रिया भी एक साल आगे बढ़ाई गई है। नई समितियों के गठन और परिसीमन का काम पूरा होने के बाद चुनाव कराए जाएंगे। पैक्स प्रतिनिधि ही जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में मतदाता होते हैं, इसलिए दोनों चुनाव आपस में जुड़े हैं।
विज्ञापन


दो चिंतन शिविरों में बनेगी अगले दो साल की रणनीति
सरकार के तीन साल के कामकाज की समीक्षा और आगामी दो साल की प्राथमिकताएं तय करने के लिए दिसंबर में दो महत्वपूर्ण आयोजन होंगे। 2 दिसंबर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों का नीति चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें आठ सत्रों में प्रदेश के विकास और 2047 तक विकसित मध्यप्रदेश बनाने के लक्ष्य पर चर्चा होगी। इसके बाद 21 और 22 दिसंबर को मंत्रियों और विधायकों का चिंतन शिविर होगा। इसमें अधिकारियों के साथ चर्चा के आधार पर सरकार की आगामी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। सत्र में अनुपूरक बजट और विभिन्न शासकीय संकल्प प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनिज से कमाई 30 हजार करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य
प्रदेश में खनिज से होने वाली सालाना आमदनी 12,170 करोड़ रुपये है। सरकार ने इसे बढ़ाकर 30 हजार करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में नए सिरे से सर्वे कराया जाएगा। खनिज निगम लिमिटेड पुराने आंकड़ों का विश्लेषण करने के साथ नई खदानों के विकास पर काम करेगा। इस प्रक्रिया में हर साल 70 से 80 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

46,500 घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए 193 करोड़
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सुविधा से वंचित 20 से अधिक घरों वाली 1,834 बस्तियों के 46,500 घरों तक बिजली पहुंचाई जाएगी। इसके लिए 193 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इसका खर्च उठाएंगे। वहीं 20 से कम घरों वाली छोटी बस्तियों और मोहल्लों में विद्युतीकरण राज्य सरकार अपने संसाधनों से कराएगी।

एकात्म धाम परियोजना को जारी रखने की मंजूरी
ओंकारेश्वर में 2,424 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रही एकात्म धाम परियोजना को जारी रखने की मंजूरी दी गई है। इसके मुख्य कार्य को आगामी सिंहस्थ से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा मांडू, कान्हा-किसली और पेंच में जनजातीय कैफेटेरिया विकसित किए जाएंगे। यहां विदेशी पर्यटकों को स्थानीय खान-पान और जनजातीय संस्कृति से परिचित कराया जाएगा।

2027 युवा वर्ष, पीएससी की साल में दो परीक्षाएं
प्रदेश में 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करने की तैयारी है। इसके लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है। भोपाल के नाथू बरखेड़ा में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पहले चरण का शुभारंभ भी हो चुका है। इस परियोजना पर करीब एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

आदिवासी उत्पादों को मिलेगा जीआई टैग
प्रदेश की जनजातीय कला और पारंपरिक उत्पादों को पहचान दिलाने के लिए भी सरकार ने पहल की है। भील जनजाति की माला, बोलनी, पिथोरा चित्रशैली, झाबुआ की आदिवासी गुड़िया और गोंड जनजाति के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के लिए जीआई टैग के आवेदन किए गए हैं।


यह भी पढ़ें-डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा: बिना लक्षण खराब हो रही रोशनी, भोपाल के विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश का 100 प्रतिशत लक्ष्य
बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान में मध्य प्रदेश ने निर्धारित लक्ष्य का 100 प्रतिशत हासिल किया है। इसके साथ प्रदेश देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हो गया है। गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना को जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्रतिदिन छह लीटर से अधिक दूध देने वाली देसी नस्ल की गायों के पशुपालकों को ग्राम और ब्लॉक स्तर पर एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाता है। योजना का उद्देश्य देसी नस्ल की गायों के पालन को प्रोत्साहित करना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed