{"_id":"6a8dc40ba82b85e43200a6c8","slug":"major-adulteration-racket-busted-in-mp-goods-worth-5-61-crore-seized-25-ghee-brands-fail-tests-166-kg-of-n-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP में मिलावट का बड़ा खेल: 5.61 करोड़ का माल जब्त, 25 घी ब्रांड फेल, नागपुर का 166 किलो मिल्क केक भी अमानक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP में मिलावट का बड़ा खेल: 5.61 करोड़ का माल जब्त, 25 घी ब्रांड फेल, नागपुर का 166 किलो मिल्क केक भी अमानक
Tue, 25 Aug 2026 10:05 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:05 PM IST
सार
त्योहारों से पहले मध्य प्रदेश में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने 20 जुलाई से 25 अगस्त तक 5.61 करोड़ रुपए की 11.73 लाख किलो संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त की। जांच में 25 ब्रांड के घी के नमूने अमानक मिले, जिनमें पाम ऑयल समेत अन्य मिलावट पाई गई। 4,642 नमूनों में से जांचे गए 680 में 174 अमानक निकले।
विज्ञापन
जांच करती खाद्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों से पहले मध्य प्रदेश में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया है। 20 जुलाई से 25 अगस्त तक चली कार्रवाई में 5.61 करोड़ रुपए कीमत की 11.73 लाख किलो संदिग्ध और मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त की गई है। जांच में घी, मावा, मिठाई, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूनों में गड़बड़ी सामने आई है। सबसे बड़ा खुलासा घी को लेकर हुआ है। भोपाल-इंदौर समेत आठ शहरों में 25 ब्रांड के घी के नमूने अमानक मिले हैं। कुछ नमूनों में पाम ऑयल समेत अन्य मिलावट की पुष्टि हुई है। भोपाल में 9, इंदौर में 7 और उज्जैन में 3 नमूने फेल हुए हैं। इसके अलावा कटनी, नर्मदापुरम, डिंडौरी, धार और दमोह में भी घी के अमानक नमूने मिले हैं।
4,642 नमूनों की जांच, 174 अमानक
अभियान के दौरान प्रदेशभर से 4,642 नमूने लिए गए। इनमें 2,605 वैधानिक और 2,037 निगरानी नमूने हैं। प्रयोगशाला में जांचे गए 680 नमूनों में से 174 अमानक पाए गए। कार्रवाई में 18 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस या पंजीयन निरस्त किए गए और 172 नोटिस जारी किए गए।
10,835 किलो प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त
प्रतिबंधित एनालॉग पनीर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। विभाग ने 10,835 किलो स्टॉक जब्त किया है। इसके उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर रोक के बाद अब ऐसे कारोबारियों पर निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
नागपुर से आया 166 किलो मिल्क केक भी फेल
भोपाल के नादरा बस स्टैंड से जब्त 166 किलो मिल्क केक का नमूना भी अमानक पाया गया। सोमवार को कार्रवाई के दौरान 150 किलो मावा और 166 किलो मिल्क केक जब्त किया गया था। जांच में मिल्क केक मानकों पर खरा नहीं उतरा।
विभाग के मुताबिक यह मिल्क केक नागपुर के जरीपटका स्थित मनन स्वीट्स से भोपाल लाया गया था। खाद्य सुरक्षा नियंत्रक मनोज पुष्प ने नागपुर कलेक्टर को पत्र भेजकर संबंधित कारोबारियों पर कार्रवाई के लिए कहा है।
गुजरात के घी निर्माता पर भी कार्रवाई
खेड़ा जिले की बालाजी डेयरी प्रोडक्ट्स के घी का नमूना भी जांच में असुरक्षित पाया गया। खाद्य सुरक्षा नियंत्रक ने गुजरात के खाद्य सुरक्षा आयुक्त को पत्र भेजकर निर्माता के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
यह भी पढ़ें-खाली प्लॉट में पानी जमा मिला तो लगेगा जुर्माना: भोपाल कलेक्टर सख्त, लापरवाह सुपरवाइजरों पर होगी कार्रवाई
25 घी ब्रांड पर कोर्ट केस की तैयारी
असुरक्षित पाए गए घी के ब्रांडों के निर्माता और विक्रेताओं के खिलाफ न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। संबंधित राज्यों के खाद्य सुरक्षा आयुक्तों को भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं। त्योहारों से पहले हुई इस कार्रवाई ने बाजार में बिक रहे घी, मावा, मिठाई और पनीर की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। खाद्य विभाग का कहना है कि मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।