फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh's Ladli Behna Scheme, January amount will come to women's account

Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों के खाते में अब मोहन सरकार डालने जा रही राशि, सामने आया ये आदेश

Fri, 05 Jan 2024 12:52 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 12:52 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की लाडली बहना योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। बहनों के खाते में योजना की राशि आने वाली है। कब आएगी ये राशि, जानने के लिए पढ़ें ये खबर

विज्ञापन
Madhya Pradesh's Ladli Behna Scheme, January amount will come to women's account
लाडली बहना योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में लाडली बहनों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश की मोहन सरकार लाडली बहनों के खाते में राशि डालने जा रही है। इसके लिए एक आदेश जारी किया गया है। इसमें बताया है कि कब बहनों के खाते में राशि पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन


देशभर में सुर्खियों बटोर चुकी और भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव में तुरुप का इक्का साबित हुई लाडली बहना योजना की राशि जारी होने वाली है। मोहन सरकार लाडली बहनों के खाते में पहली बार योजना की राशि डालेगी। इसके लिए आदेश जारी हो चुके हैं। आदेश के मुताबिक इस बार भी 10 तारीख को बहनों के खाते में राशि आ जाएगी। बता दें कि चार जनवरी को महिला एवं बाल विकास आयुक्त डॉ राम राव भोंसले के हस्ताक्षर से एक आदेश सामने आया है। इसमें सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी औप महिला बाल विकास अधिकारियों को कहा गया है कि 8 जनवरी 2024 तक अपने जिले के पंजीकृति लाभार्थियों की सूची के आधार पर पोर्टल में अपने लॉग इन से ई-पेमेंट के लिए स्वीकृति प्रदान करें। इसके बाद लाभार्थियों के खाते में 10 जनवरी 2024 को राशि ट्रांसफर की जाएगी।
विज्ञापन



लग रही थीं कई तरह की अटकलें
कांग्रेस लगातार लाडली बहना योजना को लेकर सवाल उठा रही थी। अटकलें लगाई जा रही थीं कि योजना बंद हो जाएगी। हालांकि सीएम मोहन यादव ने कहा था कि पुरानी सरकार की कोई भी योजना बंद नहीं होगी। इससे यह तो साफ हो गया था कि लाडली बहना योजना बंद नहीं होगी। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी लगातार भरोसा दे रहे थे कि भाजपा की सरकार प्रदेश में है, बहनों को राशि जारी होती रहेगी। अब दस तारीख को बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। बता दें कि करीब सवा करोड़ महिलाओं को इस योजना के तहत 1250 रुपये दिए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed