फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: Prof. Diwakar Singh Rajput appointed as the new Vice-Chancellor of Jiwaji University, Gwalior.

मध्य प्रदेश: जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के नए कुलगुरु बने प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत

Thu, 03 Sep 2026 11:10 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 03 Sep 2026 11:10 PM IST
सार

जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर को नया कुलगुरु मिल गया है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के प्रोफेसर दिवाकर सिंह राजपूत को कुलगुरु नियुक्त किया है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Prof. Diwakar Singh Rajput appointed as the new Vice-Chancellor of Jiwaji University, Gwalior.
प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर को नया कुलगुरु मिल गया है। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के समाजशास्त्र एवं सामाजिक कार्य विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत को जीवाजी विश्वविद्यालय का कुलगुरु नियुक्त किया है। राज्यपाल की तरफ से गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत का कार्यकाल चार वर्ष या 70 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, तक रहेगा। उनकी सेवा शर्तें और अन्य नियम विश्वविद्यालय के परिनियम के अनुसार निर्धारित होंगे। प्रो. राजपूत वर्तमान में डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर में समाजशास्त्र एवं सामाजिक कार्य विभाग में प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।   
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  350 ग्राम सोना, फार्म हाउस और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स... EOW छापे में PWD इंजीनियर की 11 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
विज्ञापन


 जीवाजी विश्वविद्यालय में पिछले साल धारा 52 लागू होने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव किया गया था। इस दौरान राज्यपाल ने प्रो. राजकुमार आचार्य को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया था। उन्होंने धारा 52 के तहत विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी संभाली और तय अवधि तक काम किया। मई में धारा 52 हटने के बाद विश्वविद्यालय में नियमित कुलगुरु की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हुई। आवेदन और चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को अंतिम इंटरैक्शन हुआ। इसके बाद प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत के नाम पर सहमति बनी। प्रो. राजकुमार आचार्य को फरवरी 2025 में तत्कालीन कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी को हटाए जाने के बाद जीवाजी विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने धारा 52 के तहत कुलपति के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: हनुमान अंश’ के बुंदेली गायक सुनील लोधी से मिले सीएम यादव, सरकार देगी एक लाख की सम्मान निधि
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed