फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: Now the government will deliver liquor from door to door, online sale

मध्यप्रदेश: अब ऑनलाइन भी बिकेगी शराब, सरकार खुद कराएगी घर-घर डिलीवरी

Sat, 16 Jan 2021 12:27 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 16 Jan 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Now the government will deliver liquor from door to door, online sale
शराब खरीदने के लिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश में भी ऑनलाइन शराब बिकेगी। प्रदेश सरकार शराब की ऑनलाइन बिक्री को मंजूरी देने की तैयारी में है। इसके लिए वाणिज्य कर विभाग ने एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री सचिवालय को भेज है। अब जैसे ही सचिवालय से प्रस्ताव पास होता है, इसे कैबिनेट में लाया जाएगा।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए राज्य के आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि सरकार राज्य में शराब की ऑनलाइन बिक्री पर विचार कर रही है। ऐसा प्रदेश में शराब का अवैध कारोबार रोकने और रेवेन्यू को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। हालांकि, इस प्रस्ताव पर आखिरी फैसला मुख्यमंत्री को ही लेना है।
विज्ञापन


देवड़ा के मुताबिक, इस फैसले का मुख्य उद्देश्य सरकार की आय को बढ़ाना और राज्य में  शराब के अवैध कारोबार को रोकाना है। इसलिए  सरकार आबकारी नीति में कई बड़े बदलाव भी करने जा रही है। उन्होंने आगे कहा, मध्य में दूसरे राज्यों की तुलना में शराब महंगी बिकती है। इसकी वजह से प्रदेश से सटे दूसरे राज्यों से शराब की बड़े स्तर पर तस्करी होती है, लेकिन इस फैसले के बाद इसमें भारी गिरावट देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी मंत्री ने कहा कि हमने नकली शराब और अवैध कारोबार को रोकने के लिए आबकारी विभाग के बड़े अफसरों की जिम्मेदारी तय कर दी है। सभी को बता दिया गया है कि राज्य में हर हाल में अवैध शराब के कारोबार को खत्म करना है। हालांकि, इसके बाद ही अगर कहीं कोई घटना होगी तो उसके लिए विभाग के अधिकारी सहित जिला प्रशासन के अफसर भी जिम्मेदार होंगे।   


उन्होंने मुरैना में नकली शराब पीने से हुई मौतों पर भी बीत की। देवड़ा ने कहा कि घटना की जांच चल रही है। सरकार को जांच कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार है। जैसे ही सरकार के पास रिपोर्ट आती है, इस मामले में तुरंत एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed