फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh News Gourd spoiled relations, husband's complaint – wife feeds gourd-porridge everyday

Madhya Pradesh News: लौकी ने बिगाड़े रिश्ते, पति की शिकायत- पत्नी रोज-रोज लौकी-दलिया खिलाती है, साथ नहीं रहना

Thu, 01 Sep 2022 11:05 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 01 Sep 2022 11:05 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के भोपाल में एक रोचक मामला सामने आया है। पति ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में अपनी ही पत्नी के खिलाफ शिकायत की है। पति का कहना है कि पत्नी रोज-रोज लौकी और दलिया खिलाती है। यह उनकी कलह का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh News Gourd spoiled relations, husband's complaint – wife feeds gourd-porridge everyday
लौकी ने बिगाड़े रिश्ते (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में एक ऐसा मामला पहुंचा कि सब दंग रह गए। काउंसलर भी पति-पत्नी के बीच झगड़े की वजह सुनकर चकरा गए। पति का कहना था कि पत्नी रोज उबली लौकी और दलिया खिलाती है। इस वजह से मैं उसके साथ नहीं रहना चाहता। बाद में दोनों को काउंसलर्स ने समझाइश दी और अब दोनों साथ रहने को राजी हो गए हैं। 
विज्ञापन


मामला बेहद रोचक है। प्राधिकरण से महिला ने संपर्क किया था। उसका कहना था कि पति चिड़चिड़ाता है। इस वजह से बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। पहले भी दोनों का विवाद हुआ था। फिर वह पति के साथ रहने लगी थी। एक साल हो गया, लेकिन पति लेने नहीं आया। पति का कहना है कि उसके ससुर को दिल की बीमारी है। इस वजह से उसकी पत्नी उसे भी रोज-रोज लौकी की उबली सब्जी और दलिया खिलाती है। वह यह नहीं खाना चाहता। वह रोज-रोज यह खाकर तंग आ गया है। इसके अलावा पत्नी के मायके वाले भी रोजमर्रा की जिंदगी में बेवजह हस्तक्षेप करते हैं। इस वजह से पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता। 
विज्ञापन


पति का कहना है कि महिला के परिजनों का घर में बहुत अधिक हस्तक्षेप हो गया है। मैं न तो बीमार हूं और न ही मुझे कोई दिल की बीमारी है। इसके बाद भी मुझे रोज-रोज लौकी खिलाई जा रही है। इससे ऊब गया हूं। बच्चों ने भी बताया कि मां रोज-रोज लौकी बनाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2010 में हुई थी शादी
प्राप्त जानकारी के अनुसार दंपती की शादी 2010 में हुई थी। उनका एक बेटा और एक बेटी भी है। महिला ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। इससे दोनों में दूरियां बढ़ गई थी। वह इस समय गौतम नगर क्षेत्र में अपने पिता के साथ रह रही थी। 


लिखित समझौता हुआ
प्राधिकरण के सचिव एसपीएस बुंदेला के मुताबिक पत्नी को समझाइश दी गई है कि पति और बच्चों को सिर्फ लौकी न खिलाएं। अन्य सब्जियां भी बनाकर दें। साथ ही दोनों में लिखित समझौता भी कराया गया है। दोनों ने लिखकर दिया है कि वे एक-दूसरे के साथ अभद्र व्यवहार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed