मध्यप्रदेश: प्रेम प्रसंग में युवक को जिंदा जलाकर मार डाला, युवती के चार परिजन गिरफ्तार
युवक व युवती के बयान पूरी तरह अलग हैं। फिलहाल पुलिस ने युवती के परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार
प्रेम प्रसंग के चलते मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक युवक को जिंदा जलाकर मार डाला गया। मरने से पहले युवक ने हत्या का आरोप युवती के परिवार वालों पर लगाया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के परिवार के चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना में युवती भी झुलस गई है।
मरने से पहले युवक ने दिया बयान
सागर जिले के पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने बताया कि युवक ने मरने से पुलिस को बयान दिया था। उसने बताया कि युवती के परिवार वालों ने गुरुवार की रात उसे फोन कर बातचीत के लिए घर बुलाया था। जब वह घर पहुंचा तो परिवार के चार लोगों ने उसे पकड़ लिया और केरोसीन छिड़क कर आग लगा दी, जिसमें युवक बुरी तरह जल गया और अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
युवती का बयान ने पुलिस को उलझाया
मृतक युवक ने भले ही हत्या का आरोप युवती के परिवार वालों पर लगाया हो, लेकिन युवती का बयान पूरी कहानी से अलग है। युवती का कहना है कि युवक ने घर आकर उसे जलाने का प्रयास किया, इसमें वह भी आग के चपेट में आ गया। युवती का कहना है कि परिवार वालों ने दोनों को बचाने की कोशिश की।
पूरे मामले में पुलिस ने युवती के घर के चार सदस्यों को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। सागर जिले के पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह का कहना है कि दोनों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Madhya Pradesh | A man died after being allegedly set ablaze by a woman's family in Sagar dist
— ANI (@ANI) September 18, 2021
In his dying declaration, man alleged that 4 members of woman's family attacked him. Woman was also found in burnt state. She alleged man poured kerosene on her: Atul Singh, Sagar SP pic.twitter.com/FZ2Kvusx7k
