{"_id":"61140c908ebc3e7b993d5633","slug":"madhya-pradesh-cm-shivraj-singh-chouhan-and-bjp-general-secretary-kailash-vijayvargiya-sing-popular-bollywood-song-yeh-dosti-hum-nahi-chhodenge-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे: शोले का मशहूर गाना गुनगुनाते दिखे शिवराज-कैलाश, वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे: शोले का मशहूर गाना गुनगुनाते दिखे शिवराज-कैलाश, वायरल हुआ वीडियो
Thu, 12 Aug 2021 12:29 AM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: कुमार संभव
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:29 AM IST
सार
ध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उस दौरान शिवराज सिंह चौहान माइक थामे 'ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे' गीत गाते दिखे।
विज्ञापन
शोले का मशहूर गाना गाते शिवराज सिंह चौहान और कैलाश विजयवर्गीय
- फोटो : वीडियो ग्रैब/सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले का गीत 'ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे' दोस्तों के बीच खासा मशहूर रहता है। अक्सर जिगरी दोस्त इस गाने को गुनगुनाते नजर आते हैं, लेकिन अब राजनीतिक हलकों में भी इस गाने ने पैठ बना ली है। दरअसल, शोले के इस गाने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय गुनगुनाते नजर आए। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उस दौरान शिवराज सिंह चौहान माइक थामे 'ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे' गीत गाते दिखे। वहीं, कैलाश विजयवर्गीय उनका हाथ अपने हाथ में थामकर इस गीत को गुनगुनाते रहे। जब गीत का पहला अंतरा खत्म हुआ तो दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया। वहीं, पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता तालियां बजाने लगे।
विज्ञापन
#WATCH | Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan and BJP General Secretary Kailash Vijayvargiya sing popular Bollywood song 'Yeh Dosti Hum Nahi Chhodenge' at an event in the Assembly in Bhopal pic.twitter.com/784CtsNVmd
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 11, 2021
