फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh CM Mohan Yadav meeting with the President of the Spanish Film Commission

Mohan Yadav: स्पेनिश फिल्म कमीशन के अध्यक्ष से मोहन यादव की मुलाकात, पर्यटन-मनोरंजन उद्योग के बढ़ावे पर चर्चा

Thu, 17 Jul 2025 08:23 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 17 Jul 2025 08:23 AM IST
सार

Mohan Yadav: स्पेनिश फिल्म कमीशन के अध्यक्ष ने कहा कि यह एक शानदार बैठक थी। मुख्यमंत्री स्वयं एक बेहद रोचक व्यक्ति हैं और साथ ही वह एक ऐसे राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जो अभी स्पेनिश लोगों के लिए ज्यादा जाना-पहचाना नहीं है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav meeting with the President of the Spanish Film Commission
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को स्पेनिश फिल्म कमीशन के अध्यक्ष जुआन मैनुअल गुइमेरांस से मुलाकात की। इस दौरान गुइमेरांस ने मध्यप्रदेश को एक संतुलित और संभावनाओं से भरपूर पर्यटन गंतव्य बताया और राज्य की खूबियों की सराहना की।

विज्ञापन

गुइमेरांस ने हाल ही में राज्य के प्रतिनिधियों के साथ हुई अपनी बैठक को शानदार और लाभदायक बताया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में स्पेनिश दर्शकों के लिए असीम संभावनाएं हैं और दोनों पक्ष फिल्मों को उद्योग और पर्यटन के प्रमुख माध्यम के रूप में बढ़ावा देने के साझा लक्ष्य पर सहमत हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

गुइमेरांस ने कहा कि यह एक शानदार बैठक थी। मुख्यमंत्री स्वयं एक बेहद रोचक व्यक्ति हैं और साथ ही वह एक ऐसे राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जो अभी स्पेनिश लोगों के लिए ज्यादा जाना-पहचाना नहीं है। मेरे लिए यह जानना बहुत रोचक रहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन और फिल्म उद्योग के क्षेत्र में क्या-क्या प्रस्तुत करता है। यह एक लाभकारी मुलाकात रही।


पढ़ें: CM निवेशकों से बोले, एमपी में वो सबकुछ जो आप चाहते हैं, मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं    

उन्होंने कहा कि स्पेनिश फिल्म कमीशन का मुख्य उद्देश्य फिल्म को एक उद्योग और पर्यटन को बढ़ाने वाले माध्यम के रूप में प्रोत्साहित करना है। यही इस एमओयू (समझौता ज्ञापन) का भी मूल उद्देश्य है। हम मुख्य रूप से दो क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। पहला, मध्यप्रदेश और स्पेन के बीच फिल्मी संबंधों को मजबूत करना और दूसरा, दोनों देशों में फिल्मों की शूटिंग के ज़रिए पर्यटन को बढ़ावा देना। गुइमेरांस ने अंत में कहा कि मध्यप्रदेश एक बहुत संतुलित पर्यटन गंतव्य है, जहां प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed