फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   CM Yadav Spain visit: CM told investors, everything you want in MP, you will get world class facilities

CM Yadav Spain visit: CM निवेशकों से बोले, एमपी में वो सबकुछ जो आप चाहते हैं, मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

Wed, 16 Jul 2025 07:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 16 Jul 2025 07:24 PM IST
सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पेन के मैड्रिड में 'इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश बिजनेस फोरम' को संबोधित करते हुए निवेशकों से अपील की कि भारत के किसी भी कोने में उद्योग लगाने के बावजूद मध्यप्रदेश से जुड़ना अपरिहार्य होगा। उन्होंने प्रदेश को उद्योग, पर्यटन, तकनीक और संस्कृति का उभरता हुआ केंद्र बताते हुए वर्ल्ड क्लास सुविधाओं का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
CM Yadav Spain visit: CM told investors, everything you want in MP, you will get world class facilities
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्पेन के मैड्रिड में  'इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश बिजनेस फोरम' को संबोधित किया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि अगर आप भारत के किसी और राज्य में भी उद्योग स्थापित करते हैं तो भी आपको मध्यप्रदेश की आवश्यकता पड़ेगी। मध्यप्रदेश हाईवे, रेल, हवाई मार्ग से सीधा जुड़ा है। प्रदेश सभी सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ने वाला राज्य बना है। यह राज्य देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान में अहम भूमिका निभाता है। प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग, सोलर एनर्जी, विंड एनर्जी, एग्री बेस्ड इंडस्ट्री और टेक्सटाइल सेक्टर में बड़ी संभावनाएं हैं। राज्य सभी सेक्टर में निवेशकों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं देने की क्षमता रखता है। इस दौरान मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश की अपार संभावनाओं पर केंद्रित लघु फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश के अधिकारियों ने भी निवेशकों को कई अहम जानकारियां दीं। बता दे कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुबई दौरे के बाद स्पेन पहुंचे। वे यहां 19 जुलाई तक मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर दौरे पर हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री  ने कहा कि भारत और स्पेन दो प्राचीन सभ्यताएं हैं। दोनों देशों ने नैतिक मूल्यों के आधार पर संस्कृति को आगे बढ़ाया। एक प्रकार से दोनों भाई-भाई हैं। भारत प्रकृति से प्रेम करने वाला देश है। तकनीक के क्षेत्र में स्पेन की भी अलग पहचान है। मध्य प्रदेश में खनिज, पर्यटन, उद्योग स्थापित करने की अपार संभावनाएं हैं। भारत में एमपी टूरिज्म सबसे तेजी बढ़ रहा है। आप लोग मध्यप्रदेश से जुड़िए। केंद्र सरकार की ओर से मध्यप्रदेश को कई तरह की छूट मिल रही हैं। मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल के करीब है। उन्होंने कहा कि स्पेन ने फुटबॉल से भी अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। हमारे प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ाई जा रही है और नई मेडिकल डिवाइस कंपनियां स्थापित हो रही हैं। इससे प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिल रहा है। स्पेन आर्थिक व्यापार के मामले में भारत का छठा सबसे बड़ा साझेदार है। स्पेन के साथ 9.32 बिलियन डॉलर का व्यापार हो रहा है। आपके द्वारा बढ़ाया हर एक कदम व्यापार की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा। मध्य प्रदेश को भरपूर भू-संपदा उपलब्ध है, जिसमें नई तकनीक का इस्तेमाल करने से अपार संभावनाएं बनेंगी। मध्य प्रदेश लॉजिस्टिक सेक्टर में अग्रणी बनने के लिए कार्य कर रहा है। 
विज्ञापन


स्पेन यात्रा विकास और समृद्धि की दिशा में कदम
सीपीआर डॉ. सुदाम खाड़े ने स्पेन में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था बन चुका है। यह यात्रा केवल सांस्कृतिक नहीं, बल्कि आर्थिक, औद्योगिक और रणनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने इसे विकास और समृद्धि के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताया। प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्योग और रोजगार के लिए उत्कृष्ट वातावरण है और भारत व स्पेन के बीच 5.93 बिलियन डॉलर के व्यापारिक संबंध मौजूद हैं, जो निवेश की अपार संभावनाएं दर्शाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मध्यप्रदेश निवेश के लिए आदर्श राज्य
प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में 47% वर्किंग पॉपुलेशन है और यहां वर्क-लाइफ बैलेंस दिखाई देता है। बिजली, पानी की कोई कमी नहीं है और राज्य नवकरणीय ऊर्जा में अग्रणी है। यहां 550 GW उत्पादन का लक्ष्य है। प्रदेश में 5 लाख किलोमीटर सड़कों का नेटवर्क है, 55 निजी विश्वविद्यालय हैं और रोजगारपरक कोर्स संचालित हो रहे हैं। फूड प्रोसेसिंग, ऑटो, आईटी, फार्मा जैसे क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश की उद्योग केंद्रित नीतियां उत्कृष्ट हैं और उद्योगपतियों को 40% तक निवेश प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

पर्यटन और विरासत में समृद्ध मध्यप्रदेश
प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से बेहद समृद्ध है। खजुराहो, मांडू, ओरछा जैसे स्थलों से लेकर 12 राष्ट्रीय उद्यानों और “टाइगर स्टेट” व “चीता स्टेट” जैसे विशेष दर्जों तक, राज्य की पहचान अनूठी है। महाकाल लोक, ओंकारेश्वर धाम, पचमढ़ी, जनजातीय संस्कृति और 50 नए पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है। होम स्टे, योग सेंटर और होटल नीतियों के नवाचारों के साथ विदेशी पर्यटक भी प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं। 2028 सिंहस्थ कुंभ के लिए आमंत्रण भी दिया गया।

आईटी और तकनीकी नवाचार का नया केंद्र
एसीएस संजय दुबे ने कहा कि मध्यप्रदेश में हर दिन 700 मिलियन यूपीआई ट्रांजैक्शन होते हैं, जो देश में सबसे अधिक हैं। प्रदेश के 5.5 मिलियन आईटी प्रोफेशनल देश-विदेश में कार्यरत हैं। राज्य में 15 आईटी पार्क, 50 से अधिक आईटी कंपनियां, IIT और AIIMS जैसे संस्थान हैं। निवेशकों को "प्लग एंड प्ले" सुविधा मिल रही है। ड्रोन तकनीक और ग्रीन एनर्जी में प्रदेश अग्रणी बन रहा है। IT सेक्टर में निवेश करने पर सरकार 4.5 मिलियन तक की सब्सिडी दे रही है। छोटे शहरों में भी निवेश के अवसर मौजूद हैं जो अन्य मेट्रो शहरों की तुलना में कम लागत पर उपलब्ध हैं।


मध्यप्रदेश अनंत संभावनाओं से भरा राज्य
भारत में स्पेन के राजदूत दिनेश पटनायक ने कहा कि मध्यप्रदेश न केवल भौगोलिक रूप से भारत के केंद्र में स्थित है, बल्कि यह निवेश, नवकरणीय ऊर्जा और सांस्कृतिक विविधता में भी बेहद समृद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग दे रही है। भारत की संघीय व्यवस्था के चलते केंद्र और राज्य मिलकर विकास कर रहे हैं। अटलांटिक क्षेत्र के टैरिफ वॉर के दौर में भारत और विशेषकर मध्यप्रदेश, निवेशकों के लिए एक स्थिर और सुरक्षित स्थान है। स्पेन की कंपनियां व्यापार को और आगे बढ़ाने को इच्छुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed