फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh BJP will now change the name of the Vice Chancellor will be called 'kulguru'

मध्य प्रदेश: अब कुलपति का नाम बदलेगी भाजपा, कहलाएंगे 'कुलगुरु'

Mon, 06 Sep 2021 01:44 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 06 Sep 2021 01:44 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए डॉ. हेडगेवार और दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अनिवार्य किया गया था। अब कुलपति का नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा गया है। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh BJP will now change the name of the Vice Chancellor will be called 'kulguru'
मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव - फोटो : ANI

विस्तार

मेडिकल एजुकेशन में बड़े बदलाव के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा में भी बदलाव करने जा रही है। इसकी कवायद भी शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कुलपति का नाम बदलकर कुलगुरु रखने का प्रस्ताव तैयार किया है। उन्होंने इसके लिए सुझाव भी मांगे हैं। 

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कुलगुरु नाम रखने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, इसके तहत सुझाव मांगे गए हैं। इसके बाद इस विषय को कैबिनेट में भी भेजा जाएगा। अगर सभी की स्वीकृति बनती है तो यही नाम लागू हो जाएगा। 
विज्ञापन


मंत्री का तर्क, गले से ज्यादा उतरता है कुलगुरु
उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने तर्क दिया है कि कुलपति की तुलना में कुलगुरु लोगों के गले से ज्यादा उतरता है। उन्होंने कुलपतियों से आग्रह किया है कि इस नाम पर विचार किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमबीबीएस में अनिवार्य किए गए आरएसएस संस्थापक के विचार
इससे पहले मध्य प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा मंत्री के प्रस्ताव पर मेडिकल की पढ़ाई पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए आरएसएस संस्थापक डॉ. हेडगेवार, जनसंघ संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. भीम राव आंबेडकर, स्वामी विवेकानंद के विचारों को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed