फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh BJP organizes grand events on Atal Bihari Vajpayee's birth anniversary: Tributes, exhibitions

अटल जयंती पर मध्य प्रदेश भाजपा का भव्य आयोजन कल: प्रदेश भर में श्रद्धांजलि, प्रदर्शनी और स्मृति सम्मेलन

Wed, 24 Dec 2025 08:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 24 Dec 2025 08:35 PM IST
सार

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को मध्य प्रदेश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश भर में पुष्पांजलि, प्रदर्शनी और अटल स्मृति सम्मेलनों सहित विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।

विज्ञापन
Madhya Pradesh BJP organizes grand events on Atal Bihari Vajpayee's birth anniversary: Tributes, exhibitions
अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल वचन - फोटो : Amar ujala

विस्तार

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को मध्य प्रदेश में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुबह 11 बजे अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। शाम 7 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह तथा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा अटल जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रदेश के सभी बूथों पर कार्यकर्ता अटलजी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। हर जिला मुख्यालय पर अटलजी के जीवन और योगदान पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जो 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। इसी अवधि में प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं में ‘अटल स्मृति सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। इन सम्मेलनों में अटल जी के विचारों और नीतियों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सिंहस्थ-2028 की तैयारी के लिए उज्जैन में होटल विस्तार, मंत्री बोले-पर्यटन में नई ऊंचाई छू रहा प्रदेश
विज्ञापन


जयंती के उपलक्ष्य में पार्टी विभिन्न स्थानों पर रंगोली, लेख एवं निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी को अटल जी के आदर्शों से परिचित कराना है। इससे पहले जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भोपाल के शौर्य स्मारक के पास अटल जी की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने अटल प्रतिमाओं के आसपास सफाई की और शाम को पार्टी कार्यालयों को रोशनी से सजाया गया। भाजपा नेताओं का कहना है कि अटल जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए मध्य प्रदेश को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया जा रहा है। जयंती समारोह इस संकल्प को और मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: एमपी के चार राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को मिला IPS कैडर अवॉर्ड, केंद्र ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed