फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: 8-Month-Old Cheetah Cub Dies at Kuno, Namibian Cheetah Aasha Left With Four Cubs

मध्यप्रदेश: कूनो से आई बुरी खबर..., आठ माह के चीता शावक की मौत, आशा के पांच में से अब चार शावक बचे

Mon, 12 Oct 2026 09:02 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 12 Oct 2026 09:02 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के करीब आठ माह के एक शावक की मौत हो गई। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वजह का पता चलेगा।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: 8-Month-Old Cheetah Cub Dies at Kuno, Namibian Cheetah Aasha Left With Four Cubs
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के एक शावक की मौत हो गई। करीब आठ माह के इस शावक का शव सोमवार को मिला। आशा के पांच शावकों में से एक सुबह निगरानी के दौरान दिखाई नहीं दिया था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद शावक मृत अवस्था में मिला। फिलहाल शावक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। वन विभाग के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: कूनो में चीतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने से इनकार, आरटीआई में राष्ट्रीय सुरक्षा को बताया खतरा
विज्ञापन


कूनो में अब 53 चीते
शावक की मौत के बाद कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या 53 रह गई है। इनमें 40 चीते भारत में जन्मे हैं। पार्क के 15 चीते फिलहाल खुले जंगल में विचरण कर रहे हैं। इसके अलावा गांधी सागर अभयारण्य में चार और वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व (वीडीटीआर) में दो चीते हैं। इस तरह देश में चीतों की कुल संख्या अब 59 हो गई है। चीता परियोजना के फील्ड डायरेक्टर की ओर से सोमवार को जारी प्रेस नोट में यह जानकारी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: शिवराज की नाराजगी पर सीएम मोहन बोले- सीएस से रिपोर्ट मांगी है, जल्द दूध का दूध और पानी का पानी होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed