Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: CM Mohan Yadav Announces Rs 5 Lakh for Each Hockey Player, Rs 2.5 Lakh for Support Staff

एमपी: महिला हॉकी टीम को सीएम यादव का बड़ा तोहफा, हर खिलाड़ी को मिलेंगे 5-5 लाख रुपये; स्टाफ को भी ढाई-ढाई लाख

Sat, 28 Nov 2026 10:37 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 28 Nov 2026 10:37 PM IST
सार

 भारत की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को पांच-पांच लाख और सहयोगी स्टाफ को ढाई-ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में हॉकी विश्व कप आयोजित कराने की इच्छा जताते हुए कहा कि राज्य इसकी मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।
 

विज्ञापन
MP: CM Mohan Yadav Announces Rs 5 Lakh for Each Hockey Player, Rs 2.5 Lakh for Support Staff
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य मंत्री खिलाड़ियों के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को पांच-पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया है। इस तरह पूरी टीम को कुल एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, टीम के प्रत्येक सहयोगी स्टाफ सदस्य को ढाई-ढाई लाख रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने शनिवार को भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्टेडियम में चीन को 3-1 से हराकर खिताब जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को विजेता ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि आज रोम-रोम में रोमांच का अनुभव हो रहा है। हमारी बेटियों ने अद्भुत खेल दिखाया है। ऐसा लग रहा है मानो हमारा स्वर्णिम युग फिर से लौट आया हो। वही आनंद, उत्साह और रोमांच एक बार फिर देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि प्रोत्साहन राशि देने का उद्देश्य बेटियों को इसी उत्साह और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे देश का नाम रोशन करें और नई ऊंचाइयां हासिल करें। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी में 115 नई विधानसभा सीटें!: बड़े शहरों में बदलेगा चुनावी नक्शा, भाजपा-कांग्रेस में बढ़ेगी टिकट की टेंशन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में हॉकी विश्व कप कराने की पेशकश
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तैयब इकराम से मध्यप्रदेश में हॉकी विश्व कप आयोजित कराने का अवसर देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जनवरी-फरवरी में होने वाले विश्व कप की मेजबानी के लिए मध्यप्रदेश पूरी तरह तैयार है। राज्य को जब भी किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के आयोजन का अवसर मिलेगा, सरकार उपलब्ध संसाधनों और व्यवस्थाओं के आधार पर उससे भी बेहतर आयोजन करने का प्रयास करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: प्रदेश में एक लाख से ज्यादा सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

खेल प्रेम, विश्वास और भाईचारे का संदेश देते हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल की सबसे बड़ी खूबसूरती यह है कि वह प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सद्भावना का संदेश देता है। खेल सभी को मानवता के सूत्र में बांधता है और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना विकसित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत खेल के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन नए स्वर्णिम युग की शुरुआत का संकेत दे रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों और खेल संगठनों का आभार जताया। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed