फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Maan ki Baat: CM Shivraj said – Mann Ki Baat has become a social movement

Maan ki Baat: सीएम शिवराज बोले- मन की बात एक सामाजिक आंदोलन बन गई हैं

Sun, 30 Apr 2023 05:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 30 Apr 2023 05:21 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि मन की बात ने कई सामाजिक बदलाव किए। प्रधानमंत्री जी का स्वच्छता आंदोलन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए अच्छे कार्य, जल संरक्षण, समाज सुधार के काम उन्होंने आंदोलन का रूप धारण किया।

विज्ञापन
Maan ki Baat: CM Shivraj said – Mann Ki Baat has become a social movement
सीएम ने सुना मन की बात कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड पर सीएम शिवराज ने कहा कि मन की बात देश की जन-जन की बात है। यह एक सामाजिक आंदोलन बन गई हैं। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को मन की बात कार्यक्रम में पीपुल्स मॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहं पर 10 हजार महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मन की बात देश के जन-जन की बात है। मन की बात एक सामाजिक आंदोलन बन गई है, जनक्रांति बन गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की मन की बात से अच्छे काम कर रहे लोगों को सामने लाने का मौका मिलता है। बुराइयां आसानी से सामने आती है, लेकिन मौन साधक की तरह समाज की सेवा कर रहे लाखों लोग मन की बात के माध्यम से सामने आते हैं। वो केवल महिमामंडित नहीं होते, बल्कि कई लोगों की प्रेरणा बन जाते हैं।
 

 
सीएम ने कहा कि मन की बात ने कई सामाजिक बदलाव किए। प्रधानमंत्री जी का स्वच्छता आंदोलन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए अच्छे कार्य, जल संरक्षण, समाज सुधार के काम उन्होंने आंदोलन का रूप धारण किया। मन की बात के माध्यम से लोग अपनी भावनाओं का प्रकटीकरण अपने प्रधानमंत्री जी के सामने करते हैं। सीएम नेक हा कि सचमुच में मन की बात ने एक सामाजिक क्रांति की है और कई सामाजिक बदलाव हुए हैं। मैं प्रधानमंत्री जी का हृदय से अभिनंदन करता हूं।  

मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड पर सीएम शिवराज ने  आलेख भी लिखा। मन की बात कार्यक्रम एक जन अभियान है। जन-गण का जनमन से संवाद है। मन की बात कार्यक्रम की उपलब्धि को लेकर सीएम शिवराज ने प्रधानमंत्री जी को बधाई और शुभकामनाएं दी।उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश और प्रदेश बदल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली, संपन्न और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में अग्रसर है।
 
शिवराज ने कहा  जब भी देश पर कोई संकट आया तब प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम से देशवासियों का मार्गदर्शन किया। मन की बात कार्यक्रम न सिर्फ प्रधानमंत्री के मन की अभिव्यक्ति है बल्कि लोगों की अपेक्षाओं की भी अभिव्यक्ति बन गया है। शिवराज ने लिखा - अगर हर कोई एक कदम चले, यदि आप एक कदम चलते हैं तो देश 131 करोड़ कदम चलता है। इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री द्वारा रेडियो पर शुरू की गई जनसंवाद कि श्रंखला देश दुनिया तक पहुंच गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed