फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Loksabha Election 2024: BJP aims to get 370 more votes at every booth, CM said - this time will create history

Loksabha Election 2024: BJP का हर बूथ पर 370 अधिक मत हासिल करने का लक्ष्य, CM बोले- इस बार हम इतिहास रचेंगे

Thu, 22 Feb 2024 08:05 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 08:05 PM IST
सार

मध्य प्रदेश भाजपा ने चुनावी तैयारियों को गति दे दी है। पार्टी ने हर बूथ पर 370 अधिक मत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इस संबंध में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम प्रदेश की 29 में से 29 सीटें जीतकर इतिहास रचेंगे।  

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: BJP aims to get 370 more votes at every booth, CM said - this time will create history
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की बड़ी बैठक को संबोधित करते सीएम मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने 370 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर बूथ पर पार्टी के पक्ष में 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य दिया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की बड़ी बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संविधान से धारा 370 को हटाने के लिए डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया है। यह उन्हें नमन है। हमें इस 370 के आंकड़े से जुड़े भावनात्मक संदेश को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाना है और हर कार्यकर्ता को इससे जोड़ना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगामी 100 दिनों की कार्ययोजना तैयार करें। परिश्रम की पराकाष्ठा के साथ उसे जमीन पर उतारने में जुट जाएं। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह-प्रभारी सतीश उपाध्याय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने गुरुवार को प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की बैठक को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 'विकसित मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करने वाले हैं। प्रदेश के 163 विधानसभा क्षेत्रों में हमारे विधायक हैं। जहां विधायक नहीं हैं, वहां क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित करें। 25 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश आ रहे हैं। इसके अलावा मन की बात कार्यक्रम भी है। 2014 और 2019 की तरह हमें इस बार भी बड़ी जीत हासिल करना है। इस बार प्रदेश की जनता सभी 29 की 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा को भरपूर आशीर्वाद देगी। सभी सीटें जीतकर हम इतिहास रचेंगे। 
विज्ञापन


 

Loksabha Election 2024: BJP aims to get 370 more votes at every booth, CM said - this time will create history
बैठक में लोकसभा चुनावों की रणनीति पर बात की गई। - फोटो : सोशल मीडिया
संगठन ही हमारी ताकतः शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 2023 के चुनाव में हमें जो प्रचंड जीत मिली है, उसका श्रेय हमारी टीम और कार्यकर्ताओं को है। प्रधानमंत्री जी ने भी इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की टीम भावना को दिया है। प्रदेश में माहौल पार्टी के पक्ष में है और कार्यकर्ता आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। सभी मोर्चों ने भी बहुत अच्छा काम किया है। जो परिश्रम हमने विधानसभा चुनाव के समय किया था, उससे अधिक परिश्रम लोकसभा चुनाव से पहले करना है। जैसा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा है-लोकसभा चुनाव बूथों पर लड़ा जाएगा, हमें हर आने वाले कार्यक्रम को बूथ स्तर तक ले जाना है। प्रधानमंत्री जी ने झाबुआ की सभा में हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने की जो जड़ी-बूटी दी थी, उसे हमें हर बूथ तक ले जाना है। 

10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का टारगेट
लोकसभा चुनावों के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले तीन चुनाव में पार्टी को मिले वोट का विश्लेषण करते हुए हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के लिए कार्य करें। हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाकर प्रदेश में 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के साथ प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। यह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। लोकसभा चुनाव में 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के लिए बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट करें। वहीं, सह-प्रभारी सतीश उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने 2014 में पद संभालते ही जिस तरह अनवरत काम किया, सनातन और भारत की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए अपना सर्वस्व दिया। उसके परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि पार्टी के महाधिवेशन में प्रधानमंत्री जी ने विशेष रूप से आगामी 100 दिनों में काम करने का आह्वान किया है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारी एक कैलेंडर तैयार करें और उसके अनुसार कार्यक्रम करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed