फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Jyotiraditya scindia welcomes jatin prasad to join bjp

सियासत: सिंधिया ने जितिन प्रसाद को बताया छोटा भाई, भाजपा में शामिल होने पर किया स्वागत

Wed, 09 Jun 2021 11:43 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 09 Jun 2021 11:43 PM IST
सार

सिंधिया ने कहा कि मैं खुले दिल से उनका स्वागत करता हूं और भाजपा में शामिल होने के उनके फैसले पर उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं।

विज्ञापन
Jyotiraditya scindia welcomes jatin prasad to join bjp
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जितिन प्रसाद को अपना छोटा भाई बताते हुए बुधवार को भाजपा में शामिल होने के उनके निर्णय का स्वागत किया।

विज्ञापन


सिंधिया ने प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के फैसले का स्वागत करते हुए यहां संवाददाताओं से कहा कि मैं बहुत खुश हूं, वह मेरे छोटे भाई हैं। सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में देश विकास के मामले में आगे बढ़ रहा है।

इससे पहले बुधवार को दिल्ली में भाजपा कार्यालय में प्रसाद (47) भाजपा में शामिल हुए। प्रसाद के गृह प्रदेश उत्तर प्रदेश में इससे भाजपा को ताकत मिलने की उम्मीद बताई जा रही है। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन


संयोग से, सिंधिया और प्रसाद दोनों अलग-अलग समय पर राजनीतिक तौर पर अहम माने जाने वाले उत्तर प्रदेश के मामलों के कांग्रेस में प्रभारी थे। सिंधिया मार्च 2020 में अपने समर्थक विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधिया ने बुधवार को यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा और नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह से मुलाकात की। सिंधिया ने शर्मा के आवास पर आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं के साथ भोजन किया और इसके बाद चौहान के साथ उनके निवास पर बैठक की। यह बैठक लगभग एक घंटे से अधिक समय तक चली।


केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर सिंधिया ने कहा कि मैं केवल लोगों के सेवा की परवाह करता हूं और मैं लोगों से जुड़े रहना चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed