{"_id":"6844216935caf5d10d07e7e3","slug":"indore-couple-case-shivraj-singh-discusses-matter-with-amit-shah-cbi-investigation-news-in-hindi-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर कपल मिसिंग केस: राजा की हत्या और सोनम के लापता होने के मामले में अब CBI जांच!, शिवराज ने की शाह से बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर कपल मिसिंग केस: राजा की हत्या और सोनम के लापता होने के मामले में अब CBI जांच!, शिवराज ने की शाह से बात
Sat, 07 Jun 2025 04:59 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 07 Jun 2025 04:59 PM IST
सार
शिलांग में इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या और लापता सोनम रघुवंशी के मामले ने अब CBI जांच की संभावना बढ़ गई है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस केस को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा की है। वहीं, रघुवंशी समाज और परिजनों की पहल पर यह मामला दिल्ली के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से रघुवंशी समाज का प्रतिनिधि मंडल ज्ञापन सौंपते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिलांग में इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या और लापता सोनम रघुवंशी के मामले ने अब CBI जांच की संभावना बढ़ गई है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं इस मामले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा की है। लापता युवती सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी से बातचीत में शिवराज सिंह चौहान ने भरोसा दिलाया कि मध्यप्रदेश की भांजी को हम सुरक्षित घर लेकर आएंगे।
ये भी पढ़ें- Bhopal: खुशी लाल आयुर्वेद अस्पताल में गर्भ संस्कार से 20 फीसदी बढ़े सामान्य प्रसव,वेलनेस कॉटेज बनाने की तैयारी
विज्ञापन
रघुवंशी समाज ने उठाई आवाज
पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने अखिल भारतीय अखंड रघुवंशी क्षत्रिय महापरिषद के प्रतिनिधिमंडल के साथ शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। उन्होंने पूरा घटनाक्रम सामने रखा, जिसके बाद शिवराज ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की। साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा और मेघालय भजपा के प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत की और सोनम के भाई की शिलांग में मदद करने को कहा।
ये भी पढ़ें- भोपाल छात्रा रेप केस में लापरवाही पर कार्रवाई: SIT जांच कर रहे थाना प्रभारी हटाए गए, लाइन अटैच
सोनम के परिजनों की मांग- CBI करे जांच
सोनम के देवर विपिन रघुवंशी ने कहा कि हत्यारे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। हम चाहते हैं कि सोनम के अपहरण और राजा की हत्या की गहराई से जांच हो। स्थानीय पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में है, सिर्फ CBI ही सच्चाई सामने ला सकती है। पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार अपनी बेटी सोनम रघुवंशी के साथ मजबूती से खड़ी है। हमने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से गृहमंत्री अमित शाह जी से मिलने के लिए समय दिलाने की मांग की है, जिस पर शिवराज सिंह चौहान जी ने उनका समय दिलाने का आश्वासन दिया।
ये भी पढ़ें- MP News: पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, आरोपी पति पर केस दर्ज