फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Indore again number-1 in the country: Now first place in clean air survey, CM said - India has been a lover of

इंदौर फिर देश में नंबर-1: अब स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में पहला स्थान, CM बोले- भारत प्राचीन काल से प्रकृति प्रेमी

Thu, 07 Sep 2023 06:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 07 Sep 2023 06:00 PM IST
सार

पहली बार भोपाल में अंतराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस-2023 पर स्वच्छता सर्वेक्षण अवार्ड का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पहले यह कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया जाता रहा है। 

विज्ञापन
Indore again number-1 in the country: Now first place in clean air survey, CM said - India has been a lover of
कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम समेत पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर ने स्वच्छता के बाद अब स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में भी देश में पहला स्थान पाया है। वहीं, दूसरे स्थान पर आगरा शहर रहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत प्राचीन काल से ही प्रकृति प्रेमी रहा है।

विज्ञापन

भोपाल में पहली बार स्वच्छता सर्वेक्षण अवॉर्ड का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पहले यह कार्यक्रम दिल्ली में होता रहा है। शिवराज ने कहा कि भारत की सोच रही है कि प्रकृति का दोहन करो, लेकिन शोषण मत करो। सीएम ने कहा कि मोदी जी कहते है कि भाषण नहीं कई चीजें आचरण से सीखना पड़ेंगी।

विज्ञापन

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इंदौर शहर ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2023 में पहला स्थान प्राप्त कर मध्य प्रदेश का फिर मान बढ़ाया है। इंदौर 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में 187 अंकों के साथ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में पहले स्थान पर आया। वहीं, दूसरा स्थान आगरा और तीसरा स्थान ठाणे का रहा। पुरस्कार के रूप में डेढ़ करोड़ रुपये की राशि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबलपुर को 13 वां स्थान
प्रदेश में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में इंदौर के अलावा भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर को भी जगह मिली है। भोपाल को पांचवा स्थान, जबलपुर को 13वां और ग्वालियर को 41वां स्थान मिला है। वहीं, तीन से दस लाख तक की आबादी वाले शहरों में मध्य प्रदेश के सागर को देश में 10वां स्थान मिला है। इसके अलावा तीन लाख तक की आबादी वाले शहरों में देवास को छठवां स्थान मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed