फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   India's policy on terrorism is clear: CM said- This is not the era of terrorism, this one sentence is enough t

आतंकवाद पर भारत की नीति स्पष्ट: CM बोले- यह युग आतंकवाद का नहीं है, यह एक वाक्य काफी है भारत का संदेश समझने का

Mon, 12 May 2025 09:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 12 May 2025 09:53 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम दिए गए संबोधन को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति को न सिर्फ मजबूती से दोहराया है, बल्कि वैश्विक मंच से यह स्पष्ट संदेश भी दिया है कि अब यह युग आतंकवाद का नहीं है। 

विज्ञापन
India's policy on terrorism is clear: CM said- This is not the era of terrorism, this one sentence is enough t
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम दिए गए संबोधन को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है। डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के विरुद्ध भारत की नीति को न केवल स्पष्ट किया है, बल्कि यह संदेश भी दिया है कि अब यह युग आतंकवाद का नहीं है। डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन ने हर भारतीय को आत्मविश्वास से भर दिया है और आतंकवाद को लेकर भारत के कठोर रुख को दुनिया के सामने मजबूती से रखा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी साफ किया है कि भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को स्थगित किया है, लेकिन आतंकवाद के खिलाफ उसकी कार्रवाई रुकी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह वाक्य -"यह युग आतंकवाद का नहीं है" ही भारत की नीति और नीयत का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि जिन विधवाओं का सिंदूर पहलगाम जैसी घटनाओं में उजड़ा, उसका हिसाब भारत ने चुकता किया है। डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के एक-एक शब्द ने न केवल देशवासियों में ऊर्जा का संचार किया है, बल्कि पाकिस्तान जैसे आतंकी पोषक देश को भी कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा, कि "जो मार भारत ने मिसाइलों से की, उससे भी ज्यादा असर प्रधानमंत्री जी के शब्दों ने छोड़ा है। पाकिस्तान के नेता, सेना प्रमुख और नीति निर्धारकों की ज़मीन खिसक गई है।"
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक निर्णयों जैसे अनुच्छेद 370 की समाप्ति, मजबूत अर्थव्यवस्था का निर्माण और मेड इन इंडिया रक्षा तंत्र की दिशा में किए गए ठोस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि यदि बातचीत की कोई संभावना होगी, तो वह केवल पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) को लेकर होगी। साथ ही पाकिस्तान की न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग अब सफल नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन ने देश की सेनाओं का हौसला बढ़ाया है और आम नागरिकों में भी नई ऊर्जा और विश्वास का संचार किया है। उन्होंने कहा, कि "देश की जनता प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त करती है, जिन्होंने हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। मध्यप्रदेश उनकी विकास यात्रा में पूरी ताकत से कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत अब सिर्फ प्रतिक्रिया देने वाला देश नहीं, बल्कि निर्णायक रूप से कार्य करने वाला राष्ट्र बन चुका है। आतंकवाद को लेकर भारत की नीति अब स्पष्ट, सख्त और अडिग है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed