Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Impact of snowfall in the mountains on MP: Nighttime temperatures in twenty cities have dropped below 15 degre

पहाड़ों की बर्फबारी का एमपी में असर: बीस शहरों में रात का पारा 15 डिग्री से नीचे, अगले पांच दिन बढ़ेगी ठिठुरन

Sat, 14 Nov 2026 07:03 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 14 Nov 2026 07:03 AM IST
सार

 उत्तर भारत में बर्फबारी के असर से मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। भोपाल समेत 20 शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। अगले पांच दिन में पारा दो डिग्री और गिर सकता है। 15 नवंबर के बाद उत्तरी हवाओं से ठिठुरन बढ़ने का अनुमान है।

विज्ञापन
Impact of snowfall in the mountains on MP: Nighttime temperatures in twenty cities have dropped below 15 degre
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने का संकेत दे दिया है। प्रदेश में रातें लगातार सर्द हो रही हैं। भोपाल, इंदौर समेत 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों में रात के तापमान में करीब दो डिग्री की और गिरावट आ सकती है। यानी नवंबर के दूसरे पखवाड़े में ठंड का असर और तेज होने वाला है। बीती रात कटनी के करौंदी में सबसे कम 10.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। शहडोल के कल्याणपुर में पारा 11.1 और शाजापुर के गिरवर में 11.2 डिग्री रहा। इंदौर और दमोह में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज हुआ। छिंदवाड़ा में 11.8 और भोपाल में 12 डिग्री तापमान रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी रात का पारा 12.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा मलाजखंड और नौगांव में 12.6, उमरिया में 13, जबलपुर में 13.4 और उज्जैन में 14 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
विज्ञापन


15 नवंबर के बाद बदलेगा ठंड का मिजाज
प्रदेश में ठंड बढ़ने के लिए मौसम की परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश हो रही है। 15 नवंबर से एक और मौसम प्रणाली सक्रिय होने की संभावना है। इसके आगे बढ़ने के बाद उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश की ओर आएंगी। इससे रात के तापमान में और गिरावट होगी। पिछले दस साल के मौसम रिकॉर्ड भी नवंबर के दूसरे पखवाड़े में ठंड बढ़ने का संकेत देते हैं। नौ साल नवंबर के दूसरे हिस्से में तेज ठंड दर्ज की गई है। इस बार भी 15 नवंबर के बाद प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन


ग्वालियर-चंबल में ज्यादा सताएगी ठंड
उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल संभाग में दिखाई दे सकता है। इन इलाकों में उत्तरी हवाएं सीधे पहुंचती हैं, जिससे रात का तापमान तेजी से गिरता है। मौसम के पुराने रिकॉर्ड बताते हैं कि ग्वालियर में नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच चुका है। उज्जैन में भी 53 साल पहले नवंबर में पारा 2.3 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई फिर टली: पुलिस बल नहीं मिलने से हाउसिंग बोर्ड ने बदली तारीख

बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बढ़ा सकता है बारिश का खतरा
एक तरफ उत्तर भारत से ठंडी हवाएं आने की संभावना है, वहीं बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव का क्षेत्र प्रदेश के मौसम में बदलाव कर सकता है। इसके आगे बढ़ने पर मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी नवंबर के दौरान बारिश का पुराना ट्रेंड रहा है। इस बार महीने की शुरुआत में ही बारिश का अलर्ट जारी हुआ था। तीसरे और चौथे सप्ताह में मौसम प्रणाली सक्रिय होने पर फिर बारिश की स्थिति बन सकती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed