फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Minister reprimanded Tehsildar in Bhopal, told officers in the meeting that if there is negligence, I

Bhopal: भोपाल में मंत्री ने तहसीलदार को लगाई फटकार,बैठक में अधिकारियों को बोले-लापरवाही की तो कर दूंगा सस्पेंड

Thu, 09 Jan 2025 10:29 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 09 Jan 2025 10:29 AM IST
सार

भोपाल जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी को फटकार लगा दी। उन्होंने जिले के अधिकारियों को हिदायत दी कि काम में लापरवाही की तो सस्पेंड कर दूंगा।

विज्ञापन
Bhopal: Minister reprimanded Tehsildar in Bhopal, told officers in the meeting that if there is negligence, I
भोपाल जिले की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग और राजस्व महा-अभियान 3.0 की समीक्षा वैठक में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा नाराज हो गए। उन्होंने तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी को फटकार लगा दी। उन्होंने जिले के अधिकारियों को हिदायत दी कि काम में लापरवाही की तो सस्पेंड कर दूंगा। दरअसल भोपाल की हुजूर तहसील में राजस्व से जुड़े केस पेंडिंग होने पर मंत्री नाराज हो गए थे। बैठक में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह समेत सभी एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद थे। विधायक भगवान दास सबनानी और आतिफ अकील भी मीटिंग में पहुंचे। मंत्री वर्मा ने तहसीलवार समीक्षा की और पेंडिंग केस होने पर नाराजगी जताई। अभियान में जिले की रैंकिंग 21 है। जिसे सुधारने को कहा। अभी बुरहानपुर नंबर-1 पर है।
विज्ञापन



रैंकिंग का ओवरऑल आंकड़ा कम
दरअसल कुछ मामलों में भोपाल की स्थिति बेहतर है, पर हुजूर तहसील में पेंडिंग केस की वजह से रैंकिंग का ओवरऑल आंकड़ा कम है। इस वजह से मंत्री वर्मा तहसीलदार पर नाराज दिखाई दिए। उन्होंने कहा, कलेक्टर के कहने पर छोड़ रहा हूं। आगे से ध्यान रखें और पेंडिंग केस निपटाए।
विज्ञापन



अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के निर्देश
मीटिंग लेने पहुंचे मंत्री वर्मा के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने अवैध कॉलोनियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि खामखेड़ा, अचारपुरा, जगदीशपुर, कलखेड़ी, अरवलिया, ईंटखेड़ी, गोलखेड़ी, बिनापुर, निपानिया जाट, देवलखेड़ी, पिपलिया बाज खां, इमलिया, रायपुर, रतुआ, धमारा, परवलिया सड़क समेत कई पंचायतों में अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। लेकिन सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। इसके अलावा ईंटखेड़ी समेत कई गांवों में सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा हो रहा है। इसे तुरंत हटाया जाना चाहिए। मंत्री वर्मा ने कलेक्टर से कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश
मंत्री वर्मा ने जिले के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार को लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से न रोका जाए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि कार्य में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। भोपाल जिले को राजस्व प्रकरणों के निराकरण और राजस्व महा-अभियान में प्रदेश में नंबर एक पर लाना है। उन्होंने अधिकारियों से लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने और जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात कही। मंत्री वर्मा ने कहा कि 15 दिन बाद वे पुनः समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed