फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Holi: Politicians played Holi in Bhopal, Digvijay said- Holi is a festival of brotherhood, Hindus, Muslims, Ch

Holi: भोपाल में नेताओं ने खेली होली, दिग्विजय बोले-होली भाईचारे का त्योहार, हिंदू, मुसलमान, ईसाई साथ मनाते आए

Fri, 14 Mar 2025 04:35 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 14 Mar 2025 04:35 PM IST
सार

Holi: भोपाल में  बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने लोगों के साथ खूब होली खेली। सीएम हाउस में ब्रज की होली खेली गई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी लोगों के साथ होली खेली उन्होंने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है। हिंदू, मुसलमान और ईसाई साथ मनाते आए हैं।

विज्ञापन
Holi: Politicians played Holi in Bhopal, Digvijay said- Holi is a festival of brotherhood, Hindus, Muslims, Ch
भोपाल की होली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में  बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने लोगों के साथ खूब होली खेली। सीएम हाउस में ब्रज की होली खेली गई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी लोगों के साथ होली खेली उन्होंने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है। हिंदू, मुसलमान और ईसाई साथ मनाते आए हैं। भोपाल के इतवारा की उमराव दुल्हा मस्जिद के बाहर पुलिस ने बेरिकेड्स लगाए हैं। ताकि जुमे की नमाज बिना किसी तनाव के अदा की जाए। वहीं, होली का जुलूस भी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें
https://www.amarujala.com/photo-gallery/madhya-pradesh/bhopal/holi-2025-cm-mohan-yadav-celebrated-holi-in-bhopal-gave-a-special-message-to-the-people-of-the-state-2025-03-14Holi 2025: सीएम मोहन यादव ने भोपाल में मनाई होली, प्रदेश वासियों को दिया खास संदेश
विज्ञापन


भोपाल पुलिस कमिश्नर ने सीएम को गुलाल लगाया
भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली मिलन समारोह में सीएम डॉ. मोहन यादव ने डमरू बजाया। त्रिशूल संभाल कर होली का जश्न मनाया। भोपाल के जुलूस में टैंकरों से हुर्रियारों की टोलियों पर रंगों की बौछारें छोड़ी जा रही है। लोग ढोल नगाड़ों पर नाचते-गाते आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी होली के मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा कार्यकर्ताओं को रंग-गुलाल लगाएंगे। दोपहर में भाजपा कार्यालय में होली का आयोजन होगा। बीजेपी के नेता, कार्यकर्ता रंग-गुलाल लगाकर होली मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed