फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Hindutva will serve interests: Congress will conduct Sunderkand in all 230 assembly constituencies, both parti

हिंदुत्व से साधेंगे हित: सभी 230 विधानसभा में कांग्रेस कराएगी सुंदरकांड, हिंदू वोटों पर दोनों दलों की नजर

Wed, 24 May 2023 04:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 24 May 2023 04:47 PM IST
सार

 प्रदेश में हिंदुत्व के मुद्दे पर कांग्रेस भाजपा की राह पर चल रही है। दरअसल दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों का फोकस बहुसंख्यक वोटरों को साधने पर है। हिंदू वोटरों को अपने पाले में करने के लिए ही दोनों ही दल धर्म का सहारा ले रहे हैं। 

विज्ञापन
Hindutva will serve interests: Congress will conduct Sunderkand in all 230 assembly constituencies, both parti
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : Social Media

विस्तार

इस साल के अंत में होने वाले मप्र विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर प्रदेश की सियासत लगातार गर्मा रही है। कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व के जरिए हिंदू वोटों को साधने में जुटी है। वहीं, भाजपा की मुख्य वोट बैंक ही हिंदू हैं। कमलनाथ इसमे सेंध लगाने में जुटे हैं। इसीलिए कांग्रेस ने अब प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में सुंदरकांड का पाठ कराने का फैसला किया है। इसके जरिए व वह राम, रामभक्त हनुमान और उनके असंख्य भक्तों को रिझाएगी। कांग्रेस के सुंदरकांड को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। भाजपा का कहना है कि यह चुनावी हिंदू हैं। वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राजनीति में धर्म को लाने का काम भाजपा ने किया है। प्रदेश में हिंदुत्व के मुद्दे पर कांग्रेस भाजपा की राह पर चल रही है। दरअसल दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों का फोकस बहुसंख्यक वोटरों को साधने पर है। हिंदू वोटरों को अपने पाले में करने के लिए ही दोनों ही दल धर्म का सहारा ले रहे हैं। 
विज्ञापन


कथाओं के करा रहे बड़े आयोजन 
भाजपा नेता कथावाचकों से कथा करा रहे हैं। भोपाल के नरेला से विधायक और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग 10 जून से पंडित प्रदीप मिश्रा की श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन करा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी पांच जून से 11 जून तक भागवत कथा का आयोजन करा रहे हैं। इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इसलिए नेता वोटरों को साधने कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसलिए भागवत कथा, सुंदरकांड, धार्मिक आयोजन कराने में नेता आगे आ रहे हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार-शनिवार सुंदरकांड पाठ
कांग्रेस सभी 230 विधानसभा में सुंदरकांड का पाठ करा रही है। इसकी शुरुआत छिंदवाड़ा जिले की विधानसभा से हो चुकी है। यहां पर प्रत्येक विधानसभा में मंगलवार और शनिवार को अलग-अलग मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में 108 पाठ किए जाएंगे। कांग्रेस की धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ऋचा गोस्वामी ने बताया कि यह यह अनुष्ठान सभी के कल्याण और शांति के लिए किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा के चुनावी हिंदू के बयान पर कहा कि कांग्रेस में दिखावा नहीं है। भाजपा के मन की बात चुनाव आने पर सामने आ ही जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान को राजनीति में सबसे पहले भाजपा लेकर आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राह्मण वोटरों को साधने पर जोर 
कांग्रेस ने हाल ही में धर्म संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मठ और मंदिरों के पुजारी शामिल हुए। पीसीसी मुख्यालय को भगवा झंडे लगाकर बड़ा संदेश देने की कोशिश की गई। कांग्रेस ने मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ बनाया है। इसके माध्यम से पार्टी ब्राह्मण वोटरों को साधना चाहती है। प्रदेश में कुल वोटर में 10 प्रतिशत ब्राह्मण वोटर हैं। अब सुंदरकांड पाठ से पार्टी अपनी हिंदू छवि को चमकाना चाहती है। ताकि हिंदू वोटरों में अपनी पैठ को मजबूत कर सकें। 

कांग्रेस अब एक्सपोज हो गई : भाजपा
भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि ये सुंदरकांड करें, कथा करें यह कोई सवाल नहीं है। सवाल यह है कि हिंदुओं के मुद्दों पर मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति क्यों अपनाते हैं? सर तन से जुदा के नारे पर चुप हो जाते हैं। वहीं, प्रताड़ित हिंदू को नागरिकता देने पर बवाल खड़ा करते है। हिंदुओं का नरसंहार करने वाले टीपू सुल्तान की जयंती मनाने वाले लोग अब एक्सपोज हो गए हैं। ये चुनावी हिंदू हैं। ये समाज को बांटना चाहते हैं। इनको अब हिंदू भी समझ चुका है।


कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ब्रज दर्शन यात्रा ले गए
उधर, भोपाल के कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला नरेला विधानसभा क्षेत्र के 3 वार्डों की 350 महिला श्रद्धालुओं के साथ बुधवार को पवित्र गिरिराज जी परिक्रमा के 19 वें चरण के लिए रवाना हुए। 19 वें चरण की यात्रा के लिए लॉटरी द्वारा 350 माता-बहनों का चयन किया गया। जिन माता-बहनों का नाम लॉटरी में नहीं आया, उन्हें साड़ी, मिठाई और भगवान कृष्ण और राधा की तस्वीर भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed