फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Heavy rain continues in many districts including Bhopal, Indore, four gates of Kerwa opened, alert of heavy ra

Mp weather: भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी, केरवा के चार गेट खुले, भारी बारिश का अलर्ट

Fri, 23 Aug 2024 08:18 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 23 Aug 2024 08:18 PM IST
सार

 प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को भोपाल में तेज बारिश के चलते केरवा डैम के चार गेट खोले गए हैं। मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Heavy rain continues in many districts including Bhopal, Indore, four gates of Kerwa opened, alert of heavy ra
भोपाल में तेज बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से राजधानी भोपाल इंदौर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। भोपाल में गुरुवार रात से रुक रुककर बारिश हो रही है शुक्रवार शाम के समय भारी बारिश दर्ज की गई।  इसके चलते केरवा डैम का जलस्तर बढ़ गया है। डैम के चार गेट खोले गए। इधर मौसम विभाग में प्रदेश की ज्यादातर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है कुछ जिलों में भारी बारिश तो कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई।
विज्ञापन



बारिश के साथ बिजली गिराने का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के इंदौर, सागर, विदिशा, रायसेन, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनुपपुर, नर्मदापुरम में बिजली के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।  भोपाल, सीहोर, शाजापुर, अशोकनगर, गुना, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, खरगोन महेश्वर, धार मांडू, खंडवा ओंकारेश्वर, बड़वानी बावनगजा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना , सिवनी, जबलपुर भेड़ाघाट, नरसिंहपुर, शहडोल बाणसागर बांध, छतरपुर खजुराहो, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी ओरछा, रीवा, मऊगंज, मैहर, सिंगरौली, सीधी, साथ ही ग्वालियर, दतिया में साथ ही बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं रतनगढ़, राजगढ़, आगर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बुरहानपुर, हरदा, कटनी, उमरिया बांधवगढ़, पन्ना, सतना चित्रकूट में बिजली के साथ हल्की आंधी और बारिश होगी।
विज्ञापन


26 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर 
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में लो प्रेशर एरिया की वजह से मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है। अगले तीन दिन यानी 26 अगस्त तक तेज बारिश का दौर रहेगा। 25 अगस्त से सिस्टम और मजबूत हो जाएगा। मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि वर्तमान में एक मानसून ट्रफ प्रदेश के सीधी से होकर गुजर रही है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम एक्टिव है। वहीं, दूसरा लो प्रेशर एरिया अरब सागर की तरफ एक्टिव है, जो आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से की ओर बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी है। इस वजह से प्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। अगले 24 घंटे में सिस्टम मजबूत होगा। पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिण हिस्से में बारिश का दौर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाने प्रदेश में कहां कितनी हुई बारिश 
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी में पिछले 9 घंटे में करीब 2 इंच बारिश दर्ज की गई है वहीं इंदौर सबसे ज्यादा 3 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई।  खंडवा में ढाई इंच, छिंदवाड़ा में पौने 2 इंच, सीधी में आधा इंच, गुना में सवा इंच बारिश दर्ज की गई। धार, रतलाम, उज्जैन, मंडला, सतना समेत कई जिलों में भी बारिश हुई।मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में लो प्रेशर एरिया की वजह से मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed